चूरू में लग्जरी और स्लीपर बसों की औचक जांच, नियम तोड़ने वाले संचालकों को सख्त चेतावनी
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों ने जांचे सुरक्षा मानक, बसों में अवैध बदलाव को बताया यात्रियों की जान के लिए खतरा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को चूरू में लग्जरी और स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कृष्णा राकेश कांवत के नेतृत्व में अधिकारियों ने बसों की जांच कर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान बस संचालकों को यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने की हिदायत दी गई।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित के निर्देश पर यह संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया, जिला परिवहन कार्यालय के उपनिरीक्षक मनोज स्वामी, सीआई इंद्रलाल शर्मा और रमजान खान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने मोटर वाहन अधिनियम 1988, एआईएस-119 और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित होने वाली स्लीपर बसों से जुड़े सड़क सुरक्षा जोखिमों को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा कि बसों में बिना अनुमति किए जाने वाले संरचनात्मक बदलाव यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। ऐसे बदलावों के कारण दुर्घटना होने पर जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका रहती है। अधिकारियों ने बस संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन संचालित करने और यात्रियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2563193


