देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव मुस्ताक खान के नेतृत्व में पंखा सर्किल से शहीद स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
मुस्ताक खान ने कहा कि “लाठी और हिरासत से युवाओं की आवाज नहीं दबेगी और पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता।” उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
मशाल जुलूस में हसन रेयाज चिश्ती, पूर्व सरपंच रामनिवास सहारण, पार्षद अंजनी शर्मा, नवरतन दर्जी, ताराचंद बांठिया, महेश ढूकिया, पुलकित चौधरी, फरमान खान, गुलजार खान, सूफियान तंवर, बिलाल खान, इमरान, असगर, मुस्तफा चौहान, फारूक चौहान, आदिल गौरी, आसिफ बेहलीम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us