[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोवंश ले जाते दो गौ तस्कर गिरफ्तार:गोवंश से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी बोलेरो, वाहनों के टायर फोड़कर दोनों तस्करों को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

गोवंश ले जाते दो गौ तस्कर गिरफ्तार:गोवंश से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी बोलेरो, वाहनों के टायर फोड़कर दोनों तस्करों को पकड़ा

गोवंश ले जाते दो गौ तस्कर गिरफ्तार:गोवंश से भरी पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी बोलेरो, वाहनों के टायर फोड़कर दोनों तस्करों को पकड़ा

भरतपुर : डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में DST टीम ने गोवंश को लेकर जा रहे दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक बोलेरो गाय ले जा रही पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी। जब DST टीम ने गौ तस्करों को रुकने का इशारा किया तो, वह भाग गए। जिसके बाद टीम ने गौ तस्करों का 5 किलोमीटर तक पीछा किया। लोहे के कांटों से गौ तस्करों के वाहनों के टायर फोड़े। पुलिस ने गौ तस्करों की घेराबंदी की, और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

DST इंचार्ज सुल्तान सिंह ने बताया कि, सीकरी थाना इलाके में DST टीम ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बोलेरो आई जिसे रुकने का इशारा किया तो, बोलेरो का ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। उसके पीछे एक पिकअप थी। जिसमें गौवंश थे। वह भी नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। DST टीम ने गौ तस्करों के पीछा किया। गौ तस्कर लगातार वाहनों को भगाते रहे। जिस पर पुलिस ने लोहे के कांटे डालकर दोनों वाहनों के पहियों को फोड़ा।

पिकअप में 8 गोवंश को ठूंस ठूंस कर भर रखा था।
पिकअप में 8 गोवंश को ठूंस ठूंस कर भर रखा था।

करीब 5 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ा। पिकअप को चेक किया तो उसमें 8 गोवंश भरे हुए थे। दोनों वाहनों में एक-एक गौ तस्कर सवार थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। गौवंश को गौशाला भिजवा दिया गया। पूछताछ में गौ तस्करों ने बताया कि, वह गोवंश को हरियाणा के कट्टी घर लेकर जा रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet