[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एटीएम से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पकड़ा, वारदात के बाद गाड़ियों को भी करवाया मॉडिफाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

एटीएम से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पकड़ा, वारदात के बाद गाड़ियों को भी करवाया मॉडिफाई

एटीएम से लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पकड़ा, वारदात के बाद गाड़ियों को भी करवाया मॉडिफाई

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 31 दिसंबर की रात एटीएम से 29 लाख की लूट के मामले में चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान काम में ली गई दोनों गाड़ियां भी बरामद कर ली है। हालांकि घटना में अन्य आरोपी भी शामिल है। जो फिलहाल फरार चल रहे हैं। आज सीकर एसपी परिस देशमुख ने वारदात का खुलासा किया है।

एसपी ने बताया कि 31 दिसंबर की रात 2:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि बजाज रोड पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम से छेड़छाड़ हो रही है। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां एटीएम में आग लगी हुई थी। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई गई। इसके बाद पता चला कि एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखें लाखों रुपए चोरी कर लिए गए।

आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए सीकर एसपी परिस देशमुख।
आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए सीकर एसपी परिस देशमुख।

इस मामले में एटीएम सर्विस कंपनी के वकील विकास सोनी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। बैंक द्वारा पुलिस को बताया गया कि जिस दौरान यह वारदात हुई उस दौरान एटीएम में 29 लाख रुपए थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्टिव हुई।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से जयपुर रोड के बीच एक वरना और एक बोलेरो कार संदिग्ध लगी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हीं गाड़ियों को आधार मानकर सीकर,उदयपुरवाटी,नीमकाथाना, दिल्ली सहित अन्य इलाकों में सर्च करना शुरू कर दिया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि घटना में कुल 7 आरोपी थे। जिसमें से कुछ बदमाशों ने एक बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी से पहले एटीएम की रेकी की। जबकि बाकी बदमाशों ने एटीएम से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी (नीचे बैठे हुए) - Dainik Bhaskar
पुलिस गिरफ्त में चारों आरोपी (नीचे बैठे हुए)

एसपी ने बताया कि इस वारदात में मारूफ मेव, विक्की उर्फ गौतम सैनी,राहुल सैनी,भूपेश सैनी, शौकत मेव, मुनफैद मेव और एक अन्य आरोपी शामिल है। जिसमें से पुलिस ने आरोपी मारूफ मेव(23) निवासी तिजारा,भूपेश सैनी(25) निवासी तिजारा,विक्की सैनी और राहुल सैनी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से बोलेरो और वरना गाड़ी बरामद कर ली। आरोपियों ने घटना के बाद दोनों गाड़ियों को टपूकड़ा में मॉडिफाई भी करवा लिया। आरोपियों ने गाड़ी पर स्टीकर लगवा लिए और नंबर प्लेट भी चेंज करवाई।

पुलिस ने आरोपियों को 18 जनवरी तक रिमांड पर लिया है।
पुलिस ने आरोपियों को 18 जनवरी तक रिमांड पर लिया है।

घटना में शामिल आरोपी विक्की और राहुल को पुलिस ने कोटपूतली इलाके में बोलेरो गाड़ी के साथ पकड़ा। जो घटना के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में फरारी काटकर वापस राजस्थान लौटे थे। उसके बाद पुलिस ने अलवर में वरना गाड़ी के साथ मारूफ को पकड़ा। जबकि आरोपी भूपेश को उसके गांव के पास दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में था।

एसपी ने बताया कि फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी होना बाकी है। जिसके लिए टीम लगातार जांच में जुटी है। आरोपी मारूफ के खिलाफ पूर्व में एक और विक्की के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं और बदमाश प्रवृत्ति के हैं। ऐसे में सभी एक दूसरे के कांटेक्ट में पिछले लंबे समय से थे। संभावना है कि इसे अन्य भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली पुलिस के हैड कांस्टेबल दुर्गाराम, लक्ष्मणराम,दिनेश,दलीप, डीएसटी टीम के हरीश,सुभाष, अशोक,विकास और साइबर सेल के अंकुश और आईजी ऑफिस के कांस्टेबल महावीर सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22