[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पा से लड़की को किडनैप करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:6 घंटे बाद हाईवे पर छोड़ा था, भटकते हुए पैदल पहुंची थी बायतु


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

स्पा से लड़की को किडनैप करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:6 घंटे बाद हाईवे पर छोड़ा था, भटकते हुए पैदल पहुंची थी बायतु

स्पा से लड़की को किडनैप करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:6 घंटे बाद हाईवे पर छोड़ा था, भटकते हुए पैदल पहुंची थी बायतु

बाड़मेर : बाड़मेर शहर के उतरलाई रोड स्थित स्पा सेंटर से रविवार रात 10 बजे लड़की को किडनैप करने वाले 3 आरोपियों में से 2 को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक आरोपी को बापर्दा पकड़ा है। किडनैपिंग के 6 घंटे बाद लड़की बायतु में बदहवास हालत में मिली थी।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीसरे आरोपी को नामजद कर उसकी तलाश की जा रही है। लड़की ने आरोपियों पर रेप कर सड़क पर छोड़ने के आरोप लगाए हैं।

एसपी दिगंत आनंद ने बताया- रविवार को वारदात के बाद अलग-अलग टीमों ने लगातार आरोपियों का पीछा किया। इससे डरकर आरोपियों ने लड़की को बायतु के पास छोड़ दिया। लड़की के बयान लिए गए हैं और मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने बयान सार्वजनिक नहीं किए हैं।

एसपी दिगंत आनंद घटना के तुंरत बाद मौके पर पहुंचकर टीमें बनाई।
एसपी दिगंत आनंद घटना के तुंरत बाद मौके पर पहुंचकर टीमें बनाई।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ओम प्रकाश (30) और अशोक कुमार को सिवाना थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। ओम प्रकाश मूढ़ों की ढाणी नागाणा की कुम्हार बस्ती का रहने वाला है। जबकि अशोक शिव थाना इलाके के अंबाबाड़ी का रहने वाला है।

रीको पुलिस के अनुसार- उत्तरलाई रोड पर स्पा सेंटर के मालिक ने रविवार रात रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार रात ऑफिस में स्टाफ के साथ था। एक क्रेटा कार में तीनों आरोपी आए। उन्होंने लड़की की मांग की। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़-फोड़ और फायरिंग करते हुए वे वहां बैठी लड़की को किडनैप कर कार में डालकर ले गए।

पुलिस ने ओम प्रकाश व दो अन्य के खिलाफ किडनैप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच आरपीएस आनंद सिंह राजपुरोहित को सौंपी गई है।

6 घंटे लेकर घूमते रहे बदमाश

रविवार रात 10 बजे से तीनों बदमाश लड़की को लेकर करीब 6 घंटे तक कार में घूमते रहे। इसके बाद उसे बायतु के पास छोड़ दिया। पुलिस के पीछा करने की जानकारी बदमाशों तक पहुंचने पर वे कच्चे रास्तों से भाग गए।

इसके बाद लड़की भटकती हुई पैदल बायतु पहुंची। जहां पुलिस ने सोमवार सुबह 4 बजे उसे दस्तयाब किया।

बदमाशों ने स्पा सेंटर पर की तोड़फोड़।
बदमाशों ने स्पा सेंटर पर की तोड़फोड़।

बाड़मेर, बालोतरा सहित जोधपुर रेंज में करवाई नाकाबंदी

एसपी दिगंत आनंद के ने बताया- वारदात की सूचना मिलते ही बाड़मेर और बालोतरा जिले सहित जोधपुर रेंज में नाकाबंदी करवाई गई। स्पेशल टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बाड़मेर, उत्तरलाई, कवास, माडपुरा बरवाला, बायतु, बालोतरा में जगह-जगह दबिश दी।

इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि सिवाना थाना इलाके के कुसीप गांव में दो आरोपी मौजूद हैं। पुलिस ने ओम प्रकाश व अशोक को हिरासत में ले लिया। आरोपी अशोक कुमार को बापर्दा गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार जब्त कर ली है। पूछताछ जारी है।

आरोपी आदतन बदमाश

पुलिस के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश आदतन अपराधी है और मादक पदार्थ का तस्कर है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 मामले दर्ज हैं। एक मामला आबकारी, एक मादक पदार्थ, 3 चोरी और 5 मारपीट के मामले हैं। अशोक कुमार के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22