[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जामा मस्जिद की रखी नींव:ढाई करोड़ की लागत से आधुनिक डिजाइन में होगा हाईटेक निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

जामा मस्जिद की रखी नींव:ढाई करोड़ की लागत से आधुनिक डिजाइन में होगा हाईटेक निर्माण

जामा मस्जिद की रखी नींव:ढाई करोड़ की लागत से आधुनिक डिजाइन में होगा हाईटेक निर्माण

हनुमानगढ़ : टाउन शहर में 100 साल से भी अधिक पुरानी किले वाली जामा मस्जिद की नींव सोमवार को रखी गई। अब ढाई करोड़ की लागत से आधुनिक डिजाइन में हाईटेक तरीके से मस्जिद का​ निर्माण किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष महबूब आलम कुरैशी ने बताया कि यह मस्जिद 100 साल से भी अधिक पुरानी व जर्जर हालत में थी जो गिरने की कगार पर थी। नवगठित कार्यकारिणी (जामा मस्जिद संस्था किले वाली हनुमानगढ़) के प्रयासों से लम्बे समय से इसके सौंदर्यकरण की कवायत चल रही थी, लेकिन कुछ कारणों से इसमें विलंब हो रहा था।

अब संस्था के पदाधिकारियों की ओर से सभी समाज के लोगों को एकजुट कर साथ लेकर इस मस्जिद का सौंदर्यकरण करवाया जा रहा है। सौंदर्यकरण कार्य पर करीब ढाई करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। वातानुकूलित, आधुनिक डिजाइन में हाईटेक तरीके से मस्जिद का निर्माण करवाया जाएगा जो इस क्षेत्र में पहली मस्जिद होगी। मस्जिद का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर इसे समाज को समर्पित किया जाएगा।

मस्जिद इमाम मुफ्ती मोहम्मद रमजान साहब, जामा मस्जिद संस्था अध्यक्ष इशाक मोहम्मद, कोषाध्यक्ष महबूब आलम कुरैशी, सचिन शकील अहमद, गुलजार मोहम्मद सलीम, रियायत अली, वजीर अली, शकील मोहम्मद, मोहम्मद यूसुफ, मुमताज अली, मोहम्मद अदरिस, मोहम्मद हबीब, जाकिर हुसैन कुरैशी, हसन खान हुसैनखानी, लियाकत अली, रमजान अली सहित समाज के अन्य प्रबुद्ध नागरिक की ओर से अल्लाह की बारगाह में दरूद व दुआ के जरिए नींव पत्थर रखकर मस्जिद की तामीर की शुरुआत की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77