[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऐतिहासिक दीवार गिराने वाला आरोपी गिरफ्तार:सांचोर से पकड़ा, रील बनाने के चक्कर में कुलधरा को पहुंचाया नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऐतिहासिक दीवार गिराने वाला आरोपी गिरफ्तार:सांचोर से पकड़ा, रील बनाने के चक्कर में कुलधरा को पहुंचाया नुकसान

ऐतिहासिक दीवार गिराने वाला आरोपी गिरफ्तार:सांचोर से पकड़ा, रील बनाने के चक्कर में कुलधरा को पहुंचाया नुकसान

जैसलमेर : जैसलमेर के ऐतिहासिक कुलधरा गांव में एक मकान की दीवार को गिराकर नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी युवक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक देवराज कलबी सांचोर जिले का रहने वाला है। सदर थाना पुलिस ने युवक की सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश कर उसके गांव से पकड़ा।

ऐतिहासिक कुलधरा गांव के एक मकान की दीवार को लात मारकर गिराता आरोपी देवराज।
ऐतिहासिक कुलधरा गांव के एक मकान की दीवार को लात मारकर गिराता आरोपी देवराज।

आरोपी देवराज ने जैसलमेर में ऐतिहासिक कुलधरा गांव के एक मकान की दीवार को लात मारकर गिराया था। दीवार को गिराने का युवक ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था। सदर थाना प्रभारी प्रेमाराम ने बताया कि 4 दिसंबर को आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर एक टीम बनाकर, तकनीकी मदद से युवक को पकड़ा गया। युवक के साथ शामिल अन्य युवकों को लेकर देवराज से पूछताछ जारी है।

ये रहे टीम में शामिल

पुरावशेषों को क्षतिग्रस्त कर वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास सांगवान के निर्देशानुसार और उच्चाधिकारियों के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर प्रेमाराम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम में मुकेश बीरा, हैड कॉन्स्टेबल जगदीशदान, डीसी आरबी भीमरावसिह, कॉन्स्टेबल प्रेमदान और हिंगलाजदान की टीम ने तकनीकी सबूतों के आधार पर युवक देवराज पुत्र नथाराम कलबी, निवासी डबाल, पुलिस थाना व जिला सांचौर को पूछताछ गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है।

जिला पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्राचीन अवशेषों व ऐतिहासिक इमारतों के साथ किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ न करें और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77