[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेवाराम कांग्रेस से सस्पेंड, 1 और अश्लील वीडियो आया सामने:एफआईआर दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस अधिकारियों की दुराचरण रिपोर्ट नहीं भेजी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

मेवाराम कांग्रेस से सस्पेंड, 1 और अश्लील वीडियो आया सामने:एफआईआर दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस अधिकारियों की दुराचरण रिपोर्ट नहीं भेजी

मेवाराम कांग्रेस से सस्पेंड, 1 और अश्लील वीडियो आया सामने:एफआईआर दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस अधिकारियों की दुराचरण रिपोर्ट नहीं भेजी

जोधपुर/बाड़मेर : बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन के आपत्तिजनक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने मेवाराम जैन को कांग्रेस पार्टी से सस्पेंड कर दिया। 20 दिन पहले जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में पूर्व विधायक समेत 9 के खिलाफ पॉक्सो, गैंगरेप सहित 18 धाराओं में मामला दर्ज हुआ था, इस एफआईआर में बाड़मेर कोतवाल गंगाराम खावा, दाउद खान व बाड़मेर डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित भी आरोपी है।

इन पर पीड़िताओं को उठाकर ले जाने, गुप्तांगों में लकड़ी डालने, नग्न करने, पिस्तौल दिखा वीडियो बनाने, जाने से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप है, लेकिन अभी इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर, जोधपुर पुलिस ने दुराचरण की रिपोर्ट भी बाड़मेर एसपी को नहीं भेजी है। इधर, तीसरे दिन सोशल मीडिया पर पूर्व एमएलए का 33.08 मिनट का एक वीडियो सामने आया है।

रिटायर्ड आईजी महेंद्र सिंह के मुताबिक किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ अगर गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज होता है तो उस थाने का एसएचओ दुराचरण की रिपोर्ट अपने एसपी को भेजता है। इसके बाद जिल जिले में के पुलिसकर्मी है उनके एसपी को दुराचरण रिपोर्ट भेजी जाती है। उस दुराचरण की रिपोर्ट में अगर कोई दोषी संज्ञान में आता है तो कार्रवाई होती है। इसके अलावा सरकार चाहे तो आरोपों के आधार पर निर्णय ले सकती है।

एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक दुराचरण जोपुर पुलिस की ओर से हमारे को नहीं मिली है। अगर रिपोर्ट भेजेंगे तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जोधपुर पश्चिम डीएसपी गौरव यादव के मुताबिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने मे मामला दर्ज है। अभी जांच चल रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व विधायक के कथित आपत्तिजनक वीडियो आ रहे है सामने।
पूर्व विधायक के कथित आपत्तिजनक वीडियो आ रहे है सामने।

पीड़िता का आरोप राजनीति रसूख का उठाया फायदा

जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज पीड़िता की एफआईआर में आरोप लगाया है कि मेवाराम जैन ने रामस्वरुप आचार्य के जरिए पीड़िता व उसके गवाह के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस से सांठगांठ कर 29 नवंबर 2022 को सुबह 7 बजे कोतवाल गंगाराम खावा, दाउद खां दोनों गवाह को लेकर जोधपुर आए। इसके बाद पाली रोड स्थित फार्म हाउस पर ले गए। यहां पर बाड़मेर डीएसपी आनंद सिंह राजपुरोहित व अन्य पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे।कुछ देर बाद गवाह व अन्य एक को भी वहां पर लाया गया।

आरोप: नग्न कर पट्टों से पिटाई की, गुप्तांगों में लकड़ी डाली, पिस्तौल दिखा वीडियो बनाया

फार्म हाउस पर कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। इस दौरान वहां पर मेवाराम जैन के 4-5 गुंडे थे। गुंडों के साथ पुलिसकर्मियों ने मिलकर पहले गवाह को बुरी तरह से पीटा। इसके बाद हाथ बांध कर पैरों पर एक डंडा रखकर दो पुलिसकर्मी ऊपर खड़े हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गुंडों के सामने ही उन दोनों महिलाओं को नग्न किया और पिटाई शुरू कर दी। पिस्तौल दिखा कर पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया। डरा-धमका कर खाली कागजों पर साइन करवाए। इसके बाद बाड़मेर कोतवाली थाना ले आए। महिलाओं को एक कमरे में ले जाकर कोतवाल व अन्य पुलिसकर्मियों ने मारपीट की।

वीडियो एक साथ कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है।
वीडियो एक साथ कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है।

पिस्टल दिखा कर जबरदस्ती बुलवाया कि नाबालिग व उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वो कोई कार्यवाही नहीं करना चाहते हैं और मेवाराम जैन व रामस्वरुप को जानते नहीं हैं, हम ब्लैकमेलर हैं।एफआईआर में आरोप है कि गंगाराम खावा, आनंदसिंह, मेवाराम जैन व रामस्वरुप उनको धमका रहे कि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। जैन के प्रभाव के कारण गंगाराम खावा व कई पुलिसकर्मियों ने नाबालिग, महिला व गवाह के साथ अत्याचार किया है। लगातार पीछा कर निगरानी रखी जा रही है। कोतवाल गंगाराम से डरे हुए है और यह जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। (नोट: इन आरोपों का जोधपुर में दर्ज एफआईआर में जिक्र है।)

पूर्व विधायक का 33.08 मिनट का एक और वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक मेवाराम जैन का एक और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो 33.08 मिनट का है। चर्चा है कि यह वीडियो जोधपुर के किसी एक मकान के अंदर है। इसमें एक महिला पहले कैमरे को लगा कर जाती है। इसके बाद वहां पूर्व विधायक की एंट्री होती है। वीडियो में कुछ देर तक युवती के साथ चर्चा होती है। इस दौरान वीडियो में दिख रखा शख्स फोन आने पर उठाते हुए बोलता है कि वो जयपुर है। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो हैं।

चुनाव के दौरान स्क्रीन शॉट आए सोशल मीडिया पर

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक के इस वीडियो से जुड़े 3-4 फोटो सोशल मीडिया के जरिए सामने आए थे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता भी बाड़मेर आए थे। जैन पूर्व सीएम गहलोत के करीब माने जाते है। इस विधानसभा चुनाव में भी टिकट ले आए, हालांकि इस बार चुनाव में 13337 वोट से हार गए। नगर पालिका बाड़मेर में 1998 से 2003 तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद 2008 में विधानसभा का पहला चुनाव लड़े। लगातार तीन चुनाव जीते। अब आपत्तिजक वीडियो, गैंगरेप व पोस्को का मामला दर्ज होने के बाद 25 साल से कांग्रेस के दिग्गज नेता मेवाराम जैन ने पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet