[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SMS मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी आग:करोड़ों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जलकर राख, 3 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

SMS मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी आग:करोड़ों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जलकर राख, 3 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

SMS मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी आग:करोड़ों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जलकर राख, 3 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

जयपुर : जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर चौकीदार सुभाष ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। इस पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख कर पुलिस ने सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एएफओ सुभम शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर घाटगेट कंट्रोल रूम को आग की जानकारी मिली। इस पर दमकल की 1 गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी थी, जिसमें करोड़ों रुपए की मशीनें, दस्तावेज और कई उपकरण रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर दमकल की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर अस्पताल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet