[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पात्र व्यक्ति हमारी योजनाओं से वंचित ना रहे, सभी को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पात्र व्यक्ति हमारी योजनाओं से वंचित ना रहे, सभी को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री

पात्र व्यक्ति हमारी योजनाओं से वंचित ना रहे, सभी को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री

सीकर : धोद में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे भजनलाल
धोद विधानसभा क्षेत्र के बोसाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की।

इस मौके पर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने सालासर बालाजी की प्रतिमा देकर व धोद विधायक गोरधन वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने सबसे पहले विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में लगे अनेक विभागों की स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टालों पर बैठे सभी अधिकारियों व महिलाओं से जानकारी लेकर सभी को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ देने को कहा।

पेपरलीक कांग्रेस सरकार की सबसे बड़ी नाकामी : सीएम
सीएम शर्मा ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया तथा राज्य सरकार द्वारा धोद विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की। कहा- पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा जो उनका सपना है कोई भी पात्र व्यक्ति हमारी योजनाओं से वंचित ना रहे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया है।

कांग्रेस राज में प्रदेश में 19 में से 17 पेपर लीक हुए, यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। कहा- भाजपा की सरकार बनते ही सरकार ने सबसे पहले युवाओं के हित में एसआईटी का गठन किया। उन्होंने केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं की राशि के चेक भी दिए। इस मौके पर सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, श्रवण चौधरी, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, हरिराम रणवा, रामेश्वर लाल रणवा, मूलचंद रणवा, ओमप्रकाश बिजारनिया, खंडेला विधायक सुभाष मिल आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles