[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन:स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना हुनर, भागीदारी निभाने का आह्लान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन:स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना हुनर, भागीदारी निभाने का आह्लान

खेतड़ी के कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन:स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना हुनर, भागीदारी निभाने का आह्लान

खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज में मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज में स्टूडेंट्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता समारोह के मुख्य अतिथि प्राचार्य महिपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि के.एम. मोदी, डॉ धर्मेंद्र शर्मा थे। जबकि अध्यक्षता जितेंद्र सैनी ने की।

एनएसएस प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत खेलकूद आमोद प्रमोद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दिन रस्साकस्सी और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।

युवाओं से किया आह्लान
प्राचार्य महिपाल सिंह ने कहा कि मोबाइल की लत लगने से युवा परंपरागत खेलों से दूर होता जा रहा है, जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, उनको निखार कर आगे लाने में भागीदारी निभानी चाहिए। इस प्रकार के खेलों का आयोजन होने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वह अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन सकते हैं।

कॉलेज में सफाई अभियान चलाया
इस दौरान कॉलेज प्रबंधन की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। जिस पर स्टूडेंट्स ने कस्बे के मुख्य मार्ग की साफ सफाई करते हुए महाविद्यालय प्रांगण और खेल मैदान में भी सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर शीशराम, मनप्रीत कौर, नरपत सिंह चारण, डॉ. सी.पी. कुलश्रेष्ठ, डॉ. श्याम नाथ मिश्र, डॉ. अवतार कृष्ण शर्मा, डॉ. रामनारायण झा , डॉ. राजेंद्र एचरा, जितेंद्र सैनी, शीशराम, राजेश सुरेश चाहर, राकेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22