[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी:पिलानी में जगह-जगह चिपकाएं पर्चे, लिखा-इनका निधन जल्द आ रहा है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी:पिलानी में जगह-जगह चिपकाएं पर्चे, लिखा-इनका निधन जल्द आ रहा है

व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी:पिलानी में जगह-जगह चिपकाएं पर्चे, लिखा-इनका निधन जल्द आ रहा है

पिलानी : पिलानी में एक व्यापारी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी के पर्चे बाजार और बिजली के पोल में चिपके मिले। पर्चे में लिखा कि ”स्वर्गवासी श्रीमान पवन मित्तल, पंकज मित्तल, अंकित मित्तल का निधन जल्द ही आ रहा है। इनका धंधा ठप हो गया है। काफी लोग इनसे पैसे मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने के करण इनको धमकी भी मिली है, काफी लोगो से। इन तीनों का दिमाग असंतुलित हो गया है।

ये पोस्टर राजपुरा, साबू स्कूल और श्याम मंदिर के पास चिपके मिले है। जिसके बाद लोगों ने व्यापारी को सुबह 10 बजे इसकी सूचना दी। पर्चे मिलने के बाद व्यापारी ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

बिजली के पोल पर चिपकाया गया पर्चा।
बिजली के पोल पर चिपकाया गया पर्चा।

व्यापारी पवन मित्तल के बेटे पंकज मित्तल ने पिलानी पुलिस चौकी में रिपोर्ट देकर बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में उनकी कामधेनु ड्रेसेज के नाम से दुकान है। पिछले कई दिनों से कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान के सामने टोना-टोटका कर के जाता है। आज किसी जानकार व्यक्ति ने फोन करके बताया कि बाजार में बिजली के पोल पर एक पर्चा चिपकाया गया है, जिस पर कंप्यूटर से टाइप कर मित्तल परिवार के खात्मे की चेतावनी लिखी हुई है। कोई व्यक्ति मुझे और मेरे परिवार को डराना चाहता है। डराने वाले का उद्देश्य हमें भयभीत कर पैसा ऐंठना है।

रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस दुकान पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पुलिस ने जहां पर्चे चिपकाएं गए है, वहां जाकर भी देखा। पुलिस जांच कर रही है कि इस पर्चे को चिपकाने के पीछे कौन है और उसका उद्देश्य क्या है या ये कहीं किसी की कोई शरारत तो नहीं।

पिलानी में 1 सप्ताह में ये दूसरे व्यापारी को धमकी मिली है। जिसके बाद व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से पुलिस ने जो सीसीटीवी कैमरे कस्बे में अलग-अलग जगह लगाए थे, उनमें से कई कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं। ऐसे में किसी संगीन वारदात के बाद अपराधियों के फुटेज के लिए भी पुलिस को व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे उनके निजी कैमरों पर ही निर्भर रहना पड़ता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22