चिड़ावा में ऑटो यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन:हिट एंड रन कानून को वापस लेने की मांग, बोले-रोजी रोटी बंद होने का संकट
चिड़ावा में ऑटो यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन:हिट एंड रन कानून को वापस लेने की मांग, बोले-रोजी रोटी बंद होने का संकट
चिड़ावा : हिट एंड रन कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ऑटो यूनियन ने चिड़ावा में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम और डीएसपी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि हाल में केंद्र सरकार की ओर लाए हिट एंड रन कानून ड्राइवरों के हक में ना होने के कारण उनकी रोज रोटी बंद हो जाएगी, जिससे बच्चों के पालन पोषण का संकट हो जाएगा। साथ इस कानून में ड्राइवर को 10 साल की सजा और 7 लाख के जुर्माने का प्रावधान रखा है। जबकि ड्राइवर मौके पर खड़ा रहता है तो उसके पब्लिक द्वारा नुकसान पहुंचाने की संभावना बनी रहती है।
इस दौरान ऑटो यूनियन अध्यक्ष रामनिवास सैनी, अर्जुनलाल सैनी, राजू तंवर, राकेश, सुनील, राजेन्द्र, मुकेश, अकरम, इमरान, प्रकाश, विनोद, सत्येंद्र, श्यामसुंदर, नरेंद्र, राजेश, मनफूल, महिपाल, आशीष, शक्ति सिंह सहित काफी ऑटो चालक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039161


