[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विभिन्न मांगों को लेकर 116 ठेका कर्मियों ने की हड़ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

विभिन्न मांगों को लेकर 116 ठेका कर्मियों ने की हड़ताल

विभिन्न मांगों को लेकर 116 ठेका कर्मियों ने की हड़ताल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

कोलिहान नगर : तीन वर्ष पूर्व का बकाया वेतन व बोनस का भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को कोलिहान कॉपर खदान में कार्यरत एक निजी कंपनी के 116 ठेका कर्मियों ने बहिस्कार कर मुख्य गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर हड़ताल पर बैठ गए। ठेका कर्मी सुभाष सैनी, गिरधरलाल सैनी, सुरेश कुमार, राजेश गुर्जर ने बताया कि नवंबर माह का वेतन अभी तक नही दिया गया, उन्होंने बताया कि 3 वर्ष पूर्व का 15 दिन वेतन व छुट्टियों के पैसे बकाया चल रहे है साथ ही उनको 8.33 बोनस का भुगतान भी नहीं किया गया। ठेका कर्मियों ने बताया कि जब ठेकेदार के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करते है तो वह टोकन नंबर पुछ कर चेतावनी पत्र दे देते है। इस संबंध में कोलिहान खदान मैनेजमेंट को भी सूचित कर दिया था पर वह भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस प्रदर्शन आकाश पूनिया, संजीव कुमार, मदनलाल, मेघचंद गुर्जर, मनोज कुमार, विनोद गुर्जर, राकेश, ओमप्रकाश, विक्रम, कमलेश सैनी, राजेंद्र शर्मा, भागीरथ सिंह, चिरंजीलाल सैनी, हेमराज सैनी आदि ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77