महिला कॉलेज के गेट पर गार्ड लगाने की मांग
महिला कॉलेज के गेट पर गार्ड लगाने की मांग
झुंझुनूं : सेठ नेतराम मघराज टीबड़ेवाल राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ की संयुक्त सचिव सीता खत्री ने बताया कि कॉलेज के मुख्य द्वार पर वर्दीधारी गार्ड लगाने के लिए एसएफआई ने पहले भी प्राचार्य को अवगत करवाया था, लेकिन छात्राओं की इस मांग पर अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। कॉलेज के गेट पर गार्ड नहीं होने से बाहरी लोगों का आना जाना बना रहता है। जिससे छात्राएं असुरक्षित महसूस करती है।
ज्ञापन देने वालों में अनु कुमारी, रविना, हर्षिता, नीतू, ज्योति, मोनिका, दिशा शर्मा, पूजा, नेंसी, आरुषि, राधिका आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058316

