शहादत को किया नमन:वीर चक्र विजेता शहीद बिड़दाराम को किया याद , 1971 के युद्ध में हुए थे शहीद
शहादत को किया नमन:वीर चक्र विजेता शहीद बिड़दाराम को किया याद , 1971 के युद्ध में हुए थे शहीद
डूमोली खुर्द : सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द में शुक्रवार को वीर चक्र विजेता शहीद बिड़दाराम का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रधान हरिकृष्ण यादव, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व उपप्रधान माड़ी देवी ने की।
कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने शहीद बिड़दाराम की प्रतिमा पर पुष्प तक पर अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं की ओर से शहीद बिड़दाराम खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि झुंझुनू जिले में युवाओं में देश के प्रति अलग ही जोश देखने को मिलता है, यहां का युवा बचपन से ही सेवा में जाने की लालसा रखता है,जो कड़ी मेहनत व लगन से इस मुकाम को हासिल कर देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होता है।
शहीद बिड़दाराम भारतीय सेना की 22 राजपूत रेजीमेंट में कार्यरत थे। 1971 में भारत व पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में बांग्लादेश सीमा पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। शहीद बिड़दाराम की स्मृति में आयोजित खेल प्रतियोगिता के फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला हरियाणा के खोल व डूमोली खुर्द की टीम के बीच खेला गया, जिसमें खोल की टीम ने डूमोली खुर्द को 1-0 से हराकर किताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान खेल समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी मानसिंह सहारण, दाताराम गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, पूर्व सरपंच महावीर प्रसाद, भूपेंद्र गुर्जर, योगेश गुर्जर, पूर्व सरपंच बलवीर पथाना, कृष्ण दौराता सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044059


