[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं ने माता की चुनड़ियों पर बूटी लगाई:मंगल गीत गाए, मां शाकंभरी के प्राकट्य दिवस पर करेंगे भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिलाओं ने माता की चुनड़ियों पर बूटी लगाई:मंगल गीत गाए, मां शाकंभरी के प्राकट्य दिवस पर करेंगे भेंट

महिलाओं ने माता की चुनड़ियों पर बूटी लगाई:मंगल गीत गाए, मां शाकंभरी के प्राकट्य दिवस पर करेंगे भेंट

उदयपुरवाटी : शहर में भूरीकूड़ी स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ पर रविवार को दर्जनों महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल गीत गा कर मां शाकंभरी के प्राकट्य दिवस पर आयोजित होने वाली चूंदड़ी पदयात्रा के लिए चूंदड़ियों पर गोटा और बूंटी लगाई।

जानकारी के अनुसार धार्मिक संस्था शाकंभरी कुटुंब की ओर से 25 जनवरी 2024 को मां शाकंभरी का प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक दो किमी लंबी चूंदड़ी के साथ हजारों श्रद्धालु पदयात्रा निकालेंगे। मां शाकंभरी की चूंदड़ी पदयात्रा के लिए चूंदड़ियों पर गोटा व बूंटी आदि लगाने का कार्य चल रहा है।

इसी क्रम में रविवार को गयत्री प्रज्ञापीठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़ी दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने रामदेवी के नेतृत्व में सामूहिक रूप से मंगल गीत गा कर माता की चुनड़ी को गोटा एवं बूंटीयां लगाई।

इस अवसर पर सजना देवी, सावित्री देवी, कविता, माया, डिंपल तंवर, देविका, पार्वती देवी, जमना देवी, शालू, तीजू देवी, सुनीता देवी, मनी देवी, सारली देवी, संतोष देवी, सुमन देवी, बनारसी देवी, सुमन, संगीता, ममता, संतोष देवी, शारदा देवी, सुमन देवी, विमला देवी, फूली देवी, अनीता देवी, आंची देवी, एडवोकेट मोतीलाल, बद्रीप्रसाद तंवर, रामस्वरूप सैनी, अविनाश तंवर आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22