[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सात लाख रुपए की अफीम बरामद:चार आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट व होंडा सिटी कार जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सात लाख रुपए की अफीम बरामद:चार आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट व होंडा सिटी कार जब्त

सात लाख रुपए की अफीम बरामद:चार आरोपियों को गिरफ्तार कर स्विफ्ट व होंडा सिटी कार जब्त

नवलगढ़ : पुलिस थाना नवलगढ़ व जिला स्पेशल टीम झुंझुनूं टीम ने अफीम का परिवहन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम अफीम जब्त की है। आरोपियों के पास एक स्विफ्ट गाड़ी, एक होंडा सिटी कार भी जब्त की है। जब्त की गई अफीम की कीमत सात लाख रुपए बताई जा रही है।

सीआई शिवदास ने बताया कि थाने की एसआई कंचन व डीएसटी के प्रभारी कल्याणसिंह वांछित अपराधियों की तलाश में जुटे हुए थे, वे बिरोल के संत नीकूदास आश्रम के पास पहुंचे, वहां पर एक स्विफ्ट गाड़ी व होंडा सिटी कार जाती हुई मिली। इन गाड़ियों की तलाशी ली गई तो गाड़ी में एक किलो 400 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने मादक पदार्थ मिलने पर आरोपी राजकुमार उर्फ राजूलाल धाकड़ निवासी धमन्जा थाना बेगू, रमेश धाकड़ निवासी बामनहेड़ा (चित्तौड़गढ़), योगेश उर्फ रिंकू निवासी बिरोल व हनुमान चौधरी निवासी हिंडोला बास पुलिस थाना हरिसिंह (टोंक) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीआई शिवदास कर रहे है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है व अन्य लोगों के शामिल होने की भी जानकारी जुटा रही है। रविवार शाम को आरोपियों को खेतड़ी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22