[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आमने-सामने भिड़ी पिकअप, 2 लोगों की मौत:घायलों को लेने आई एम्बुलेंस का टायर पंचर, दूसरी बुलानी पड़ी; 15 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

आमने-सामने भिड़ी पिकअप, 2 लोगों की मौत:घायलों को लेने आई एम्बुलेंस का टायर पंचर, दूसरी बुलानी पड़ी; 15 घायल

आमने-सामने भिड़ी पिकअप, 2 लोगों की मौत:घायलों को लेने आई एम्बुलेंस का टायर पंचर, दूसरी बुलानी पड़ी; 15 घायल

बुहाना : झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना क्षेत्र में राजस्थान-हरियाणा सीमा के पास भालोठ गांव (पो की ढाणी) के नजदीक गुरुवार सुबह करीब 9:35 बजे दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। पचेरी-महेंद्रगढ़ सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त दोनों ही पिकअप गाड़ियों में लगभग 20-20 सवारियां मौजूद थीं।

शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे दोनों परिवार

पचेरी कलां थाने के एएसआई शीशराम ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वाहनों में सवार लोग अपने रिश्तेदारों के निधन पर शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे। एक पिकअप में सवार यात्री हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सेहलंग (सैलेग) गांव से बुहाना क्षेत्र के घसेड़ा गांव में जगदेव के घर शोकसभा में जा रहे थे। वहीं, दूसरी पिकअप में सवार लोग निहालोठ गांव से महेंद्रगढ़ के दुलोठ गांव में रिश्तेदार के यहां शोकसभा में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान भालोठ के पास दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ गए।

एक की मौके पर, दूसरे की रास्ते में हुई मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में निहालोठ निवासी 65 वर्षीय सुभाष यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में घायल हुए अन्य लोगों को तुरंत बुहाना के राजकीय अस्पताल और हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया।

दोनों वाहनों में सवार लोग अपने रिश्तेदारों के निधन पर शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे।
दोनों वाहनों में सवार लोग अपने रिश्तेदारों के निधन पर शोकसभा में शामिल होने जा रहे थे।

एंबुलेंस का टायर पंचर होने से हुई परेशानी, ग्रामीणों ने की मदद

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य के लिए दौड़ पड़े। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था में शुरुआत में काफी परेशानी आई। मौके पर सबसे पहले पहुंची एंबुलेंस का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद सिंघाना और सूरजगढ़ से अतिरिक्त एंबुलेंस बुलानी पड़ीं। कुल तीन एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हादसे के वक्त दोनों ही पिकअप गाड़ियों में लगभग 20-20 सवारियां मौजूद थीं।
हादसे के वक्त दोनों ही पिकअप गाड़ियों में लगभग 20-20 सवारियां मौजूद थीं।

पुलिस ने यातायात कराया सुचारू, परिजनों को दी सूचना

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के पास पुलिस चौकी होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा। सूचना मिलने पर पचेरी कलां थाना पुलिस और हरियाणा के महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन व ग्रामीणों की मदद से सड़क से किनारे करवाकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दे रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22