छावसरिया धर्मशाला में 235वां नेत्र चिकित्सा शिविर:253 रोगियों की जांच हुई, 56 ऑपरेशन के लिए चुने गए
छावसरिया धर्मशाला में 235वां नेत्र चिकित्सा शिविर:253 रोगियों की जांच हुई, 56 ऑपरेशन के लिए चुने गए
नवलगढ़ : अलायंस क्लब नवलगढ़ और लार्ड कृष्णा के संयुक्त तत्वावधान में छावसरिया धर्मशाला में 235वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 253 रोगियों की आंखों की जांच और इलाज किया गया। 56 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। उनके ऑपरेशन जांगिड अस्पताल में होंगे।
नेत्र चिकित्सा शिविरों को समाज के लिए वरदान बताया
कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेन्द्र सिंगोदिया मुख्य अतिथि और समाजसेवी कैलाश चोटिया अध्यक्ष रहे। मुंबई के बिल्डर अब्बास बारूदगर विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने डॉ. दयाशंकर जांगिड और उनकी टीम के काम की सराहना की। उन्होंने नेत्र चिकित्सा शिविरों को समाज के लिए वरदान बताया।
पिछले शिविर के 50 रोगियों की जांच की गई
शिविर संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड ने बताया कि पिछले शिविर के 50 रोगियों की जांच की गई और उन्हें सफेद चश्मे दिए गए। इससे उनकी आंखों की रोशनी में सुधार हुआ। इस शिविर में रोगियों को मुफ्त भोजन, नाश्ता, दवाइयां और चश्मे दिए गए।
पीआरओ भूपेश पारीक के मुताबिक, शिविर में शेखावाटी के अलावा नीमकाथाना, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और हरियाणा से भी रोगी आए।
अब तक 34 हजार रोगियों को फायदा
डॉ. दयाशंकर जांगिड के नेतृत्व में अब तक 235 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें करीब 34 हजार रोगियों को आंखों की रोशनी का लाभ मिला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2530907

