[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंदिर से लौट रहे दो युवकों को टैंपो ने कुचला:सड़क किनारे चल रहे थे, पीछे से मार दी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंदिर से लौट रहे दो युवकों को टैंपो ने कुचला:सड़क किनारे चल रहे थे, पीछे से मार दी टक्कर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दोरासर के मालियों की ढाणी के पास गुढ़ा-झुंझुनूं स्टेट हाइवे के किनारे पैदल चल रहे दो युवकों को लोडिंग टेम्पो ने कुचल दिया, इससे दोनों की मौत हो गई। दोरासर के मालियों की ढाणी निवासी विकास सैनी (26) पुत्र रामू राम सैनी व रणजीत (25) पुत्र उम्मेद रविवार को दोरासर के बालाजी मंदिर में दर्शन कर पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे।

इस दौरान झुंझुनूं की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे लोडिंग टेम्पो ने मालियों की ढाणी के पास दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। दोनों को निजी वाहन से बड़ागांव सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने रणजीत को मृत घोषित कर दिया।

दूसरे को झुंझुनूं रेफर कर दिया। झुंझुनूं पहुंचने के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर झुंझुनूं सदर पुलिस घटनास्थल पहुंची। दोनों शवों का झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मालियों की ढाणी के पास जाम लगा दिया। पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह महला के नेतृत्व में स्टेट हाइवे पर लगाए जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन ने पहुंचकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।

रणजीत सैनी और विकास सैनी दोनों दोस्त थे। दोनों के घर भी पास पास ही हैं। कहीं भी जाना होता तो दोनों साथ ही जाते थे। रणजीत के पिता रंगरोगन का काम करते हैं। रणजीत 3 भाइयों में दूसरे नंबर का था और वह कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। विकास लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता था। विकास के 2 बड़ी बहनें हैं और एक छोटा भाई है। विकास के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22