[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा बार एसोसिएशन के चुनाव:अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा बार एसोसिएशन के चुनाव:अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चिड़ावा बार एसोसिएशन के चुनाव:अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

चिड़ावा : चिड़ावा बार एसोसिएशन के चुनाव के तहत अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अनिल कुमार मान और एडवोकेट अमित कुमार ने नामांकन किया है। वहीं अध्यक्ष पद से जय सिंह कुल्हार और सचिव पद से गिरधारीलाल सोनी ने नामांकन वापस ले लिया।

चुनाव कार्यसमिति अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने बताया कि कपिल, रवि, नरेश, रामबीर के सहयोग से चुनाव कार्य संपादित करवाया जा रहा है। मतदाता सूची फाइनल कर प्रकाशित कर दी गई है। अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पांच पद पर निर्विरोध निर्वाचन

चुनाव प्रक्रिया के तहत पांच पदों पर एक – एक ही आवेदन आया। जिसके चलते उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह सैनी, सचिव पद पर अमित यादव, सह सचिव पद पर अभिषेक महमिया, कोषाध्यक्ष पद पर रोबिन शर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर विकास कुमार निर्विरोध चुने गए।

आठ को अध्यक्ष पद के लिए मतदान

आठ दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद निर्वाचन टीम प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतों की गिनती कर विजेता का ऐलान करेंगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77