[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित राजपूत समाज:पिलानी में बंद करवाए बाजार, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित राजपूत समाज:पिलानी में बंद करवाए बाजार, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से आक्रोशित राजपूत समाज:पिलानी में बंद करवाए बाजार, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग

पिलानी : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर आक्रोश जताते हुए राजपूत समाज की ओर से पिलानी में विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाजारों को बंद करवाया। बन्द पूरी तरह शांति पूर्ण रहा, व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए हत्या की निंदा की है।

राजपूत छात्रावास में बैठक कर जताया रोष

क्षत्रिय समाज के प्रमुख लोगों की अगुवाई में आज राजपूत छात्रावास में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पिलानी, लीखवा, छापड़ा, मोरवा, डुलानिया, बेरी, बनगोठड़ी, खुडानिया से आए समाज के युवा भी मौजूद रहे। बैठक में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नृशंस हत्या पर आक्रोश जताया गया और हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही इस साज़िश का खुलासा करने की भी मांग की गई है।

बाद में क्षत्रीय समाज के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड, नूतन मार्केट, तालाब सर्किल, चांडक मार्ग, मुख्य बाजार, भगत सिंह सर्किल के बाजारों को बन्द करवाया। बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिलानी थानाधिकारी नारायण सिंह, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक जाब्ता करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ रहा।

बंद में ये रहे शामिल

राजपूत समाज की बैठक और विरोध प्रदर्शन में महिपाल सिंह, हर्षवर्धन सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह बालापोता, समुंदर सिंह छापड़ा, गोविंद सिंह बनगोठड़ी, कुलदीप सिंह छापड़ा, संदीप सिंह बाढा की ढाणी, प्रवीण सिंह बनगोठड़ी, सुनील सिंह झेरली, वीरेंद्र सिंह और विजय सिंह रावत सहित समाज के प्रमुख लोग व युवा शामिल हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77