नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार:दो साल से फरार चल रहा था, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा
नाबालिग से रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार:दो साल से फरार चल रहा था, पुलिस ने जयपुर से पकड़ा
झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना पुलिस ने बलात्कार व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जयपुर से पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में योगेश मीणा पुत्र रामसिंह मीणा निवासी तारनपुर थाना मलारना डुगर हाल आबाद आदर्श नगर कॉलोनी, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी नाबालिग से बलात्कार के मामले में 2 साल से फरार चल रहा था। थानाधिकारी दलिप सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे। टीम बनाकर दबिश दी जा रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी जयपुर में है।
इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम में हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल सत्येन्द्र, विकास व अजीम शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035190


