[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी विधानसभा सीट से पितराम काला जीते:70905 वोट मिले, राजेश दहिया को 13 हजार वोटों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी विधानसभा सीट से पितराम काला जीते:70905 वोट मिले, राजेश दहिया को 13 हजार वोटों से हराया

पिलानी विधानसभा सीट से पितराम काला जीते:70905 वोट मिले, राजेश दहिया को 13 हजार वोटों से हराया

पिलानी : पिलानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पितराम काला ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के राजेश दहिया को 13640 वोटों से हराया है।

बता दें कि जिला मुख्यालय झुंझुनूं में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई थी। शुरुआती रूझान में भाजपा के राजेश दहिया ने बढ़त बनाई थी, लेकिन जैसे-जैसे अलग-अलग चरणों में काउंटिंग होती गई, पितराम ने बढ़त बनाना शुरू कर दिया। पितराम काला को कुल 70905 वोट मिले। वहीं भाजपा के राजेश दहिया को 57625 वोट मिले, जबकि निर्दलीय कैलाश मेघवाल ने 35720 वोट हासिल किए।

यहां 24 चरणों में काउंटिंग हुई। इस सीट से 8 प्रत्याशी मैदान में थे। इनके अलावा नोटा का भी विकल्प मतदाताओं को दिया गया था। गौरतलब है कि प्रदेश में 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

जानिए पिलानी विधानसभा का LIVE ट्रेंड-

विधानसभा मुकाबला जीते
पिलानी राजेश दहिया (भाजपा) v/s पितराम काला (कांग्रेस) पितराम काला

68.76 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

25 नवंबर को हुई वोटिंग के तहत यहां कुल 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी कुल 246713 मतदाताओं में से 169638 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें महिलाएं 82261 और पुरुष 87377 थे।

जीत दर्ज करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए पितराम काला।
जीत दर्ज करने के बाद खुशी जाहिर करते हुए पितराम काला।

जिला मुख्यालय पर जुटी भीड़

जिला मुख्यालय पर प्रत्याशियों समेत उनके समर्थक भी जुटे हैं। मतगणना स्थल के अंदर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने दिया गया। बाकी सभी लोग बाहर ही रोक दिए गए। मतगणना स्थल के आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। 100 मीटर के दायरे में किसी को नहीं जाने दिया जा रहा।

पिलानी में 9 प्रत्याशी हैं मैदान में

प्रत्याशी पार्टी लिंग
राजेश कुमार दहिया भाजपा पुरुष
पीतराम काला कांग्रेस पुरुष
राजेंद्र प्रसाद आप पुरुष
कैलाश चंद्रा निर्दलीय पुरुष
रतनसिंह निर्दलीय पुरुष
रामस्वरुपसिंह रालोपा पुरुष
धर्मपाल बसपा पुरुष
ओमप्रकाश रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया पुरुष
कैलाश चंद निर्दलीय पुरुष

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet