सरकारी स्कूल में अंग्रेजी पर जोर:अंग्रेजी सीखो प्रतियोगिता का आयोजन, अंग्रेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता भी हुई
सरकारी स्कूल में अंग्रेजी पर जोर:अंग्रेजी सीखो प्रतियोगिता का आयोजन, अंग्रेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता भी हुई
चिड़ावा : वर्तमान में जहां अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की डिमांड बढ़ने लगी है तो वहीं अब सरकारी स्कूलों में भी अंग्रेजी को विशेष महत्व दिया जाने लगा है। इसके तहत अब स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के लिए कुछ नवाचार भी किए जा रहे हैं।
सूरजगढ की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 3 से 8 तक की अंग्रेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने बताया कि शिक्षक डॉ. अनिल शर्मा अनमोल के नेतृत्व में कक्षा 3 से 5 व 6 से 8 की अंग्रेजी स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रथम वर्ग में नैना प्रथम, प्रिया द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। वहीं द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान पर ओजस्वी नायक, द्वितीय स्थान पर अनुष्का व तृतीय स्थान पर अमृता राठौड़ रही। सभी छात्राओं को पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, लक्ष्मी, बबली कुमावत, मंजू सौंकरिया, मनोज कुमारी, मनीषा सैनी, मंजू कुमारी, अशोक स्वामी, अंजुला, रेखा सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050603

