[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सारे एग्जिट पोल व सर्वे फेल होंगे:डोटासरा बोले- राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार रहे, वसुंधरा का नेतृत्व आलाकमान ने माना नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सारे एग्जिट पोल व सर्वे फेल होंगे:डोटासरा बोले- राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार रहे, वसुंधरा का नेतृत्व आलाकमान ने माना नहीं

सारे एग्जिट पोल व सर्वे फेल होंगे:डोटासरा बोले- राजेंद्र राठौड़ चुनाव हार रहे, वसुंधरा का नेतृत्व आलाकमान ने माना नहीं

सीकर : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सारे सर्वे व एग्जिट पोल फेल हो जाएंगे। एग्जिट पोल कांग्रेस को जितना सर्वे में आगे बता रहे हैं, कांग्रेस उनसे कहीं ज्यादा आगे है। कांग्रेस को पिछली बार 99 सीटें मिली थीं, लेकिन इस बार राजस्थान में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। जीत की गणित तो जनता तय करती है और जनता ही माई-बाप होती है। गोविंद सिंह डोटासरा ने यह बात सीकर में नवलगढ़ रोड स्थित अपने निजी आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

नवलगढ़ रोड स्थित अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पीसीसी चीफ l
नवलगढ़ रोड स्थित अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते पीसीसी चीफ l

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तो खुद चुनाव नहीं लड़े। वे एक सीट जीताने की क्षमता नहीं रखते, राजेंद्र राठौड़ खुद अपनी विधानसभा सीट से चुनाव हार रहे हैं और वसुंधरा राजे के नेतृत्व को आलाकमान ने माना नहीं तो जनता कैसे मान सकती है।

डोटासरा ने कहा, पिछली बार 13 इंडिपेंडेंस व अन्य पार्टियों के विधायक हमारे साथ थे। हमारे साथ दोनों कम्युनिस्ट व बीटीपी के लोग भी थे क्योंकि उन्होंने हमारा कार्यकाल, हमारा व्यवहार व कांग्रेस की आईडियोलॉजी और विकास के काम देखे हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा चुनाव के समय ज्यादातर अपने घर में ही दिखे l
गोविंद सिंह डोटासरा चुनाव के समय ज्यादातर अपने घर में ही दिखे l

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की जनता ने इस बार भी मन बना कर के कांग्रेस की नीतियों, कांग्रेस की योजनाएं और कांग्रेस की गुड गवर्नेंस को वोट किया है। इसके साथ ही हमारे संगठन की मेहनत, राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोड़ो यात्रा जिस उद्देश्य को लेकर की गई थी उसे देखते हुए राजस्थान में भारी बहुमत के साथ में कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि 3 तारीख को रिजल्ट जो आएंगे वो चौंकाने वाले होंगे।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चुनाव में भाजपा के पास कोई नीति नहीं थी, उसके पास कोई एजेंडा नहीं था। 5 साल में भाजपा ने विपक्ष की भूमिका में रहते हुए कोई ऐसा काम नहीं किया जिसके कारण जनता उन्हें वोट दे। भाजपा वाले तो मुंगेरीलाल के हसीन-सपने देख रहे थे और मुख्यमंत्री बने बैठे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet