[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस जो गारंटी देती है वो निभाती है: खड़गे:कहा- मोदी की 15-15 लाख रुपए देने की गारंटी जुमना निकली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यहनुमानगढ़

कांग्रेस जो गारंटी देती है वो निभाती है: खड़गे:कहा- मोदी की 15-15 लाख रुपए देने की गारंटी जुमना निकली

कांग्रेस जो गारंटी देती है वो निभाती है: खड़गे:कहा- मोदी की 15-15 लाख रुपए देने की गारंटी जुमना निकली

हनुमानगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि कांग्रेस की गारंटी मजबूत है। कांग्रेस जो गारंटी देती है वो निभाती है। वहीं, मोदी जो गारंटी देते हैं वह जुमला बन जाती है। मोदी ने वादा किया था कि विदेशों से काला धन वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा करवाए जाएंगे, लेकिन अपने आप को देशभक्त कहने वाले प्रधानमंत्री की यह गारंटी भी जुमला निकली। सोमवार को टाउन की धानमंडी में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी व वर्तमान विधायक चौधरी विनोद कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस गारंटी संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि चुनाव में हर तरह के लोग आते हैं। अपने-अपने विचार रखते हैं और अपनी बातें कहते हैं, लेकिन जनता को इन लोगों से पूछना चाहिए कि उन्होंने देश व अपने शहर हनुमानगढ़ के लिए क्या किया। जिन लोगों ने देश के लिए कुछ नहीं किया, कौमों में झगड़ा करवाते रहे, धर्म के नाम पर झगड़ा करवाते रहे, उनका काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी को गालियां देने का है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार लोगों के जरूरी काम कर रही है वहीं दूसरी तरफ केन्द्र की मोदी सरकार लोगों को लड़ाने का काम कर रही है।

सोमवार को टाउन की धानमंडी में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी व वर्तमान विधायक चौधरी विनोद कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
सोमवार को टाउन की धानमंडी में कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी व वर्तमान विधायक चौधरी विनोद कुमार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

बकौल खड़के ‘कहीं प्रधानमंत्री और उनके चेले आते हैं तो वे कांग्रेस के खिलाफ ही बोलकर जाते हैं, लेकिन इस देश को बनाने वाले कांग्रेस के लोग ही हैं। कहीं भी भाजपा और उसे सहयोग करने वाले आरएसएस का इस देश की आजादी के लिए खून का एक कतरा भी नहीं बहा। लड़ने और आजादी दिलाने वाले कांग्रेस के लोग ही हैं। भारत के सभी प्रदेशों में कांग्रेस के लोग ही लड़े और सूली पर चढक़र देश को आजाद करवाया।’ खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने मिलकर इस देश का संविधान बनाया। तभी आज सभी को मतदान का अधिकार है। लेकिन भाजपा के लोग कांग्रेस को ही गालियां देते हैं। कांग्रेस की ओर से बनाए गए कारखानों को मोदी एक-एक कर बेच रहे हैं।

आज भी 30 लाख नौकरियां सरकार में खाली हैं लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से भर्ती नहीं की जा रही। इसलिए भर्ती नहीं की जा रही क्योंकि पिछड़े लोग उसका फायदा लेंगे। इन लोगों को पता है कि इन लोगों को अगर नौकरियों से वंचित करना है तो एक-एक सरकारी नौकरियां बंद करते जाओ। एक-एक कर कारखाने बंद करते जाओ। भाजपा का ध्यान अमीर लोगों को और अमीर बनाने की तरफ है। गरीब लोग और गरीब बनते जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा है। कभी अपने कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो नहीं लगाने वाले भाजपा के लोगों को अब चुनाव के समय डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाना याद आया है। ऐसे लोग कांग्रेस को देश का अभिमान सिखाने आए हैं लेकिन आज दलित, पिछड़ा वर्ग, महिलाएं सब जागृत हो गए हैं।खडग़े ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल को शानदार बताते हुए कहा कि राजस्थान की नहरें पंडित जवाहर लाल नेहरू की देन हैं।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के रिपीट होने पर नहरों में प्रदूषित पानी आने सहित अन्य समस्याओं को निपटाया जाएगा। खड़गे ने सभा में मौजूद नागरिकों से लोकतंत्र-संविधान व देश को बचाने के लिए कांग्रेस का मजबूती के साथ सहयोग करने व एक होकर हाथ को वोट देने का आह्वान किया।हनुमानगढ़ में एकता और भाईचाराजनसभा में खडग़े ने कहा कि हनुमानगढ़ एकता और भाइचारे का बहुत बड़ा केन्द्र है। यहां के मेहनती किसानों की देश और विदेश में भी चर्चा होती है। यहां के बहुत से लोग दिलदार हैं जिन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू और इन्दिरा गांधी को सोने से तोला था। देश के लिए कुर्बानी देने वाले लोग भी यहां हैं। क्षेत्र के लोगों के पास जो हिम्मत है, उस हिम्मत से ही भारत एक रहा है और एकसाथ मिलकर काम करने का बहुत बड़ा शहर है।

गारंटी संवाद में ये भी रहे शामिल
जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा, नासिर हुसैन, प्रतापसिंह बाजवा, कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, पीपीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी संदीप सिद्धू, मनीष धारणिया, रामेश्वर चांवरिया, नवदीप राणा, संगीता मिड्ढा, इशाक खान, जयदेव भिड़ासरा, गुरदीप चहल, सुखदेव जाखड़, अश्विनी पारीक, डॉ. सौरभ राठौड़, रामविलास चोयल, मनमोहन सोनी, मनीष गोदारा, पुष्पेन्द्र बेनीवाल, रेशमसिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेन्द्र रणवां, डॉ. केवीसिंह, उर्मिला भारद्वाज, विकास रांगेरा, कृष्ण कुमार, दयाराम जाखड़, संदीप संधू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles