मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का प्रस्तावित झुंझुनूं दौरा 19 नवंबर को आएंगे नवलगढ़ और खेतड़ी
Rajasthan Election 2023 : 19 नवंबर को झुंझुनूं दौरा, सीएम गहलोत आएंगे नवलगढ़ और खेतड़ी,

Rajasthan Election 2023 : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को नवलगढ़ और खेतड़ी के दौरे पर आएंगे। सीएम के ओएसडी डॉ. देवाराम सैनी ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत हैलीकॉप्टर से आएंगे। सुबह 11 बजे नवलगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजकुमार शर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे खेतड़ी जाएंगे। वहां कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा गुर्जर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से चौमूं जमवारामगढ़ में भी सभा को संबोधित करेंगे।