[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला प्रमुख जुबानी फिसली:जनसभा में कांग्रेस के रिपिट होने की बता कही, टोका तो बयान बदला, भाजपा सांसद की पुत्रवधू है जिला प्रमुख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

जिला प्रमुख जुबानी फिसली:जनसभा में कांग्रेस के रिपिट होने की बता कही, टोका तो बयान बदला, भाजपा सांसद की पुत्रवधू है जिला प्रमुख

जिला प्रमुख जुबानी फिसली:जनसभा में कांग्रेस के रिपिट होने की बता कही, टोका तो बयान बदला, भाजपा सांसद की पुत्रवधू है जिला प्रमुख

मण्डावा : मण्डावा से भाजपा प्रत्याशी सांसद नरेन्द्र खीचड़ की पुत्रवधु झुंझुनूं जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि की जुबानी फिसल गई। उन्होंने जनसभा के दौरान मण्डावा में कांग्रेस रिपिट होने की बात कह दी। उसके बाद पीछे बैठे अन्य वक्ता ने इशारा किया तो जिला प्रमुख ने अपना बयान बदला। दरअसल 6 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार खीचड़ के नामाकंन से पहले मण्डवा विधानसभा क्षेत्र के अलसीसर के महाराणा प्रताप स्टेडियम में जनसभा की गई थी। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी समेत कई नेता पहुंचे थे।

इस दौरान जिला प्रमुख ने भी जनसभा को संबोधित किया था, जिसमें उनकी जुबानी फिसल गई थी। जिला प्रमुख शुरूआत के भाषण कांग्रेस को घेरा। कहा कि मण्डावा विधानसभा का किसान परेशान है, ठगा गया है। 17 बार पेपर लीक करके युवाओं के सपनों को तोड़ा गया है। मंडावा विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चार के वजह 6 जेब सिलवा ली है। ये किस प्रकार से भरी गई यहां की जनता को पता है। यहा की जनता को परेशान करके यह जेबे भरी गई है।

इतना बोलने के आखिर में जिला प्रमुख ने कहा कि इस बार निश्चित रूप से मंडावा से कांग्रेस विजय होगी। इतने में पास में बैठे अन्य वक्ता ने जिला प्रमुख को टोका तो, उन्होंने तुरंत अपना बयान बदलते हुए कहा की कांग्रेस हारेगी और भाजपा जीतेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62