[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना कस्बे में इलेक्ट्रीक स्कूटी में लगी आग:चार्जिंग में लगाने के दस मिनट बाद हुए दो विस्फोट, एक महीने पहले ही खरीदी थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना कस्बे में इलेक्ट्रीक स्कूटी में लगी आग:चार्जिंग में लगाने के दस मिनट बाद हुए दो विस्फोट, एक महीने पहले ही खरीदी थी

सिंघाना कस्बे में बड़ा हादसा गया। देर रात को चार्ज पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। मालिक दारा सिंह ने बताया कि एक महीने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद कर लेकर आया था। जिसको रात्रि को चार्ज पर लगाया, करीब 10 मिनट बाद ही दो तेज धमाके हुए और मौके पर जाकर देखा तो स्कूटी में आग लगी हुई थी।

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में देर रात अचानक एक स्कूटी में आग लग गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एक साथ दो तेज धमाके होने से लोगों भयभीत हो गए।

कस्बे के इंद्रा कालोनी निवासी दारा सिंह ने बताया कि उसने एक महीने पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। शाम को बाजार में सामान लेने के बाद घर लौटा और स्कूटी को चार्ज में लगा दिया। इसके करीब दस मिनट बाद ही दो तेज धमाके हुए और स्कूटी में आग लग गई। जिसे देखकर लोगों ने बड़ी तत्परता से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आग बुझाने में सफल नहीं हो पाए और पूरी स्कूटी जल गई।

दारा सिंह ने बताया कि स्कूटी घर के आउटसाइड की तरफ चार्ज लगा रखी थी। उस समय घर में परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। यदि घर के अंदर की तरफ स्कूटी चार्ज लग रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। अचानक से हुए धमाकों के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए तथा हर कोई घटना को लेकर आश्चर्यचकित हो रहा था। दारा सिंह ने बताया कि उसके परिवार की हालत आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। वह मुख्य बस स्टैंड पर बच्चों के खिलौने बेचने की दुकान लगता है। कुछ पैसे इकट्ठे कर उसने अपने कार्य के लिए स्कूटी खरीदी थी, लेकिन इस तरह से हादसा होने से उसे आर्थिक रूप से नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना स्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62