मरू प्रदेश || कौन – कौन से जिले होंगे शामिल || Maru Pradesh New State || नया राज्य

आज के आर्टिकल में हम राजस्थान के नए राज्य मरू प्रदेश (Maru Pradesh New State) पर विस्तार से चर्चा करने वाले है इससे जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्यों पर चर्चा करेंगे
मरु प्रदेश क्या है?
मरुप्रदेश में क्या है ख़ास?
नाम(राज्य) | मरू प्रदेश |
क्षेत्रफल | 2,13,883 वर्ग किमी. |
जनसंख्या | 2,85,65, 500 |
साक्षरता | 63.80 |
शिक्षित बेरोजगार | 8 लाख |
प्रति व्यक्ति आय | 252 रु. |
कितने जिले होंगे शामिल | 20 |
खनिज उत्पादन(देश के संदर्भ में) | 14.70% |
पहले भी मरुप्रदेश बनाने की उठी मांग –
जब प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2000 में तीन नए राज्यों का निर्माण किया, तब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत ने कहा कि एक मरुप्रदेश के निर्माण से राजस्थान के समग्र विकास और देश की आंतरिक सुरक्षा में मदद मिलेगी।
पश्चिमी राजस्थान के विकास में तेजी –
राजस्थान में 19 नए जिले बनने के साथ ही प्रदेश की भौगोलिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। पश्चिमी रेतीले प्रदेश में अब जिलों की संख्या 12 से बढ़कर 20 हो गई है। फलौदी, बालोतरा, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़, नीम का थाना, सांचैर, और डीडवाना-कुचामन नए जिले के तौर पर शामिल हुए है।
किस भौगालिक प्रदेश में कितने नए जिले होंगे –
- रेतीला प्रदेश – अब 20 नए जिले
- अरावली क्षेत्र – पहले 13 जिले थे, अब सात नए जिले शामिल हुए है। इसमें सलूम्बर, ब्यावर, केकड़ी, दूदू, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा है। जयपुर ग्रामीण और खैरथल-तिजारा जिला पूर्वी मैदान का भी हिस्सा है।
- पूर्वी मैदान – पहले दस जिले थे, अब पांच नए जिले शामिल हुए है। इसमें गंगापुर सिटी, डीग और शाहपुरा है।
- दक्षिणी-पूर्वी पठारी प्रदेश – कोई बदलाव नहीं हुआ। अब भी इसमें सात जिले है।
- अरावली प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को मरुप्रदेश कहते है। वर्तमान में यहां जिलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।