[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

SI पर 4 साल की मासूम से रेप का आरोप:पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो डंडे से हाथ तोड़ा; थाने का घेराव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़दौसाब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

SI पर 4 साल की मासूम से रेप का आरोप:पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो डंडे से हाथ तोड़ा; थाने का घेराव

SI पर 4 साल की मासूम से रेप का आरोप:पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो डंडे से हाथ तोड़ा; थाने का घेराव

लालसोट (दौसा) : 4 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले पुलिस सब इंस्पेक्टर ने शुक्रवार दोपहर दरिंदगी कर डाली। बच्ची रोते हुए अपने घर गई और मां को हैवानियत के बारे में बताया। बच्ची का पिता नाइट ड्यूटी कर लौटा था, इसलिए सो रहा था। पिता को जानकारी मिली तो वह शिकायत करने राहुवास थाने पहुंच गया। कार्रवाई करने के बजाए आरोपी के साथी एसआई छोटेलाल और कॉन्स्टेबल टीकाराम ने पीड़ित पिता के साथ ही मारपीट कर हाथ तोड़ दिया।

मामला दौसा के लालसोट कस्बे के राहुवास थाना इलाके का है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी ड्यूटी जयपुर में है। वह ड्‌यूटी से लौटा और घर जाकर सो गया। दोपहर में उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही राहुवास थाने में तैनात एएसआई छोटेलाल किराए का कमरा लेकर रहता है। छोटेलाल के कमरे पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार दोपहर बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को बताया। बच्ची की मां ने पति को जगाया और घटना के बारे में बताया।

पीड़ित बच्ची को गोद में लेकर थाने के बाहर पहुंची मां। सब इंस्पेक्टर पर बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया।
पीड़ित बच्ची को गोद में लेकर थाने के बाहर पहुंची मां। सब इंस्पेक्टर पर बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया।

इसके बाद बच्ची का पिता राहुवास थाने पहुंचा, जहां एएसआई छोटेलाल और कॉन्स्टेबल टीकाराम ने उसके साथ मारपीट की। बच्ची के पिता ने दोनों पर साक्ष्य मिटाने और आरोपी की तरफदारी करने का आरोप लगाया। बच्ची के पिता ने कहा कि एएसआई छोटेलाल के किराए के कमरे पर आरोपी भूपेंद्र सिंह आता-जाता रहता था। शुक्रवार को भी भूपेंद्र आया हुआ था।

घटना के बाद थाने के घेराव, नारेबाजी

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी भूपेंद्र को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और दौसा जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना के विरोध में लोगों ने राहुवास थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने का घेराव करने पहुंचे। शाम तक थाना घेरे रखा।
मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने का घेराव करने पहुंचे। शाम तक थाना घेरे रखा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राहुवास थाने में तैनात छोटेलाल रात 12 बजे तक शराब के ठेके खुलवाता है, पहले भी उसके खिलाफ कई तरह की शिकायतें की गई हैं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा व आरोपी को फांसी देने की मांग की। भूपेंद्र सिंह की एफएसटी टीम में ड्यूटी है। जिसका थाना राहुवास है। आरोप यह भी है कि नाइट ड्यूटी के बाद वह नशे में एएसआई छोटेलाल के कमरे पर पहुंचा था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर वह थाने गया तो वहां एएसआई और कॉन्स्टेबल ने डंडे मारकर उसका हाथ तोड़ दिया।
पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर वह थाने गया तो वहां एएसआई और कॉन्स्टेबल ने डंडे मारकर उसका हाथ तोड़ दिया।

नेता पहुंचे, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

घटना के विरोध में भाजपा नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा व रामबिलास मीणा भी राहुवास पहुंचे और प्रशासन से बात की। शाम तक बड़ी संख्या में थाने के बाहर जुटे लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। विरोध को देखते हुए मौके पर लालसोट एएसपी रामचंद्र सिंह नेहरा, दौसा डीएसपी कालूलाल मीणा सहित पुलिस जाप्ता पहुंचा। ​​​​​​

शुक्रवार शाम भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा राहुवास पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को समझाइश की व शांतिपूर्ण विरोध करने को कहा।
शुक्रवार शाम भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा राहुवास पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को समझाइश की व शांतिपूर्ण विरोध करने को कहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet