दिव्यांग खिलाड़ियों व अभिभावकों को दिलाई मतदाता जागरूकता शपथ।
विधानसभा आम चुनाव 2023 में अधिकाधिक मतदान करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
झुंझुनूं : विधानसभा आम चुनाव 2023 में अधिकाधिक मतदान करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद जवाहर चौधरी के निर्देशन में किये जा रहे नवाचारी कार्यक्रमों के तहत आज जिला मुख्यालय पर सेकड़ो दिव्यांग खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।
बिजेंद्र सिंह राठौड़ जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर एवं उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी मनोज ढाका की उपस्थिति में एपीसी समग्र शिक्षा कमलेश तेतरवाल ने दिव्यांग विद्यार्थियों व अभिभावकों को शपथ दिलाई कि हम अपने परिवार,पड़ोस व गांव के प्रत्येक मतदाता को जागरूक करेंगे और शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमित्रा झाझड़िया, एपीसी राजबाला, बलबीर हुड्डा, सरिता, प्रतिभा, पालाराम, जिले के ग्यारह ब्लॉक के 110 दिव्यांग खिलाड़ी, 100 अभिभावक व प्रभारी अध्यापक, शारीरक शिक्षक भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049577


