[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने थामा कांग्रेस का दामन:भाजपा से टिकट नहीं मिलने से थी नाराज, 2015 में पहली बार बनी थी प्रधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने थामा कांग्रेस का दामन:भाजपा से टिकट नहीं मिलने से थी नाराज, 2015 में पहली बार बनी थी प्रधान

खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने थामा कांग्रेस का दामन:भाजपा से टिकट नहीं मिलने से थी नाराज, 2015 में पहली बार बनी थी प्रधान

पिलानी : भाजपा से टिकट नही मिलने पर खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मनीषा गुर्जर भाजपा से खेतड़ी विधानसभा सीट से टिकट मांग रही थी। आपको बता दें कि भाजपा ने यहां से मनीषा गुर्जर के चाचा धर्मपाल गुर्जर को मैदान में उतारा है।

मनीषा​​​​​​ ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा से टिकट नही मिलने पर दो दिन पहले प्रधान मनीषा गुर्जर ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर एक कमेटी का गठन कर जल्द ही बड़ा कदम उठाए जाने की बात कही थी।

मनीषा गुर्जर के दादा मालाराम गुर्जर 1972 में जनसंघ पार्टी से पहली बार विधायक नीमकाथाना क्षेत्र से चुने गए थे। इसके बाद 1977 में खेतड़ी से विधायक बने थे, जो तीन बार लगातार विधायक रहे। इसके बाद उनके पिता दाताराम गुर्जर 2003 में भाजपा की सीट से विधायक चुने गए थे। 2003 के बाद से आज तक बीजेपी यहां नही जीत पाई है।

मनीषा गुर्जर भाजपा की सीट से ही पहली बार 2015 में पहली बार प्रधान चुनी गई थी, लेकिन पिछली बार उनका भी टिकट काट दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पंचायत समिति की प्रधान चुनी गई।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा, शंकर बीलवा, विजय सिंह सेफरागुवार, केवल राम सहित कई सरपंच भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet