[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने लड़की को दिए रुपए, VIDEO:लोगों ने कहा- पैसे बांट रहे कांग्रेस प्रत्याशी, SDM बोले- नोटिस भेजकर मांगेंगे जवाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने लड़की को दिए रुपए, VIDEO:लोगों ने कहा- पैसे बांट रहे कांग्रेस प्रत्याशी, SDM बोले- नोटिस भेजकर मांगेंगे जवाब

महवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने लड़की को दिए रुपए, VIDEO:लोगों ने कहा- पैसे बांट रहे कांग्रेस प्रत्याशी, SDM बोले- नोटिस भेजकर मांगेंगे जवाब

महवा : महवा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुड़ला एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। शनिवार को उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें रास्ते जाती एक लड़की को रुपए दे रहे हैं।

ये रुपए उन्होंने इस लड़की के सिर पर रखे स्टील के मटके में डाले, जिसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा की विधायक पैसे बांट रहे हैं। वीडियो शुक्रवार का महवा विधानसभा क्षेत्र के टुडियाना गांव का बताया जा रहा है।

वीडियो के बारे में मीडिया की टीम ने विधायक हुड़ला से भी बात की। उन्होंने महज इतना ही कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने वीडियो के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

वहीं,महवा एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि हमें कांग्रेस प्रत्याशी के रुपए देने के वीडियो के बारे में जानकारी मिली है। हम उन्हें नोटिस भेजकर पूरी घटना पर जवाब मांगेंगे। अपने स्तर पर भी जांच की जाएगी। हालांकि हुड़ला समर्थकों ने इसे एक परंपरा का हिस्सा बताया।

वीडियो में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला लड़की के मटके में रुपए डालने के बाद उसके पैर छूते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विधायक ओमप्रकाश हुड़ला लड़की के मटके में रुपए डालने के बाद उसके पैर छूते नजर आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक हुड़ला ने अपने गले में कांग्रेस का दुपट्‌टा डाल रखा है। वे अपने समर्थकों के साथ जा रहे हैं। इसी दौरान उन्हें एक लड़की मिली, जिसके सिर पर स्टील का मटका रखा था। हुड़ला अपनी जेब से कुछ रुपए निकालते हैं और इस लड़की के मटके में डाल देते हैं।

क्यों है विवाद?
दरअसल, आचार संहिता लागू होने के बाद इस प्रकार से रुपए देना आचार संहिता के उल्लंघन में आता है। इसलिए इस पर लोगों ने लिखा है कि विधायक पैसे बांट रहे हैं। हालांकि यह चुनाव आयोग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आयोग इसे क्या मानता है?

बता दें कि ओमप्रकाश हुड़ला ने साल 2013 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था और जीते थे। साल 2018 में उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते। इस बार वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दो दिन पहले ही उनके यहां ईडी की कार्रवाई भी हुई है, जिससे हुड़ला पिछले एक हफ्ते से सुर्खियों में बने हुए हैं।

Related Articles