मतदाता स्वीप प्रोग्राम के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की पूर्व सैनिकों के साथ बैठक
मतदाता स्वीप प्रोग्राम के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने की पूर्व सैनिकों के साथ बैठक
झुंझुनूं : विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में नोडल अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने गुरुवार को भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक की । बैठक में पूर्व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारीयों के साथ जिले के सर्विस वोटर्स के मतदान को बढ़ाने के लिए गहनता से विचार विमर्श हुआ। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनिया ने जिले के सर्विस वोटर की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया ।
पूर्व सैनिक संघ उपाध्यक्ष कैलाश सुरा ने बताया कि सैनिक बाहुल्य जिले के सर्विस के दौरान सैनिकों के वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सभी पूर्व सैनिक संगठन प्रशासन का सहयोग करेंगे । इस दौरान स्वीप सह प्रभारी बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने पूर्व सैनिकों से भी अधिक से अधिक मतदान करने एवं इलेक्शन कमीशन के विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशंस के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व सैनिक संघ महासचिव कैप्टन अमरचंद खेदङ, फ्लाइट इंजीनियर राम सिंह गिल,पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष रामनिवास डूडी, कैप्टन दारा सिंह बिसू, सूबेदार शौकत अली उपस्थित रहे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2095020


