[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीणा जाति के गानों पर बनाई फिल्म, नेशनल अवॉर्ड मिला:जयपुर की सुरुचि को आलिया, कृति सेनन के साथ किया गया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मीणा जाति के गानों पर बनाई फिल्म, नेशनल अवॉर्ड मिला:जयपुर की सुरुचि को आलिया, कृति सेनन के साथ किया गया सम्मानित

मीणा जाति के गानों पर बनाई फिल्म, नेशनल अवॉर्ड मिला:जयपुर की सुरुचि को आलिया, कृति सेनन के साथ किया गया सम्मानित

जयपुर : जयपुर की सुरुचि शर्मा को मीणावाटी गीतों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली में 17 अक्टूबर को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको सम्मान दिया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स भी मौजूद थे।

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद सुरुचि शर्मा ने जयपुर में मीडिया के साथ अपनी जर्नी शेयर की। आगे पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरुचि शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरुचि शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

सवाल-: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली अपनी फिल्म के बारे में बताएं?
सुरुचि-:
 मेरी फिल्म मीन राग को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह अवॉर्ड बेस्ट लोकेशन साउंड रिकॉर्ड के लिए मिला है। यह फिल्म मीणा जाति के संगीत पर आधारित है। मीणा जाति में फिलहाल कितने तरह के संगीत और विधाएं जीवित हैं। कौन-कौन सी विधाएं अभी भी जीवित है।

सवाल-: आपने राजस्थानी भाषा को ही क्यों चुना?
सुरुचि-: 
मेरी हमेशा से ये इच्छा रही है कि राजस्थान की चीजों पर, कला, संस्कृति या रची-बसी चीजों पर फिल्म बना सकूं। राजस्थान के संगीत, लोक कलाओं या जो भी यहां की रची-बसी चीजें हैं या सौंदर्य को डॉक्यूमेंट कर सकूं, इसलिए यहां फिल्में बना रही हूं।

सवाल-: अब तक आप कितनी शॉर्ट फिल्में बना चुकी हैं?
सुरुचि-:
 मीन राग मेरी तीसरी डॉक्यूमेंट्री फिल्म हैं। इसके अलावा मैंने कुछ फिक्शन फिल्में भी बनाई हैं।

सवाल-: शॉर्ट फिल्म बनाने में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
सुरुचि-:
 शॉर्ट फिल्म बनाने में समय काफी लगता है। रिसोर्सेज के लेवल पर काफी चुनौतियां रहती हैं। बाकी हर चीज के लिए काफी समय और धैर्य रखना पड़ता है।

सवाल-: हमने सुना है आपने संध्या नाम की फिक्शन फिल्म बनाई है, उसके बारे में कुछ बताएं?
सुरुचि-:
 जी हां, मैं नेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन (एनआईडी) अहमदाबाद से पढ़ी हूं। उसके फाइनल प्रोजेक्ट के तौर पर मैंने ये फिल्म बनाई। घर पर मेरी मां के साथ मिलकर यह फिल्म बनाई। उनकी ही कहानी पर मैंने एक स्क्रिप्ट तैयार की। इसमें मेरी मां ने एक्ट भी किया। मां के लिए भी ये काफी अच्छा रहा कि वो कैमरे के सामने एक्ट कर पाईं।

मीन राग एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो कि मीणावाटी गीतों पर रिसर्च बेस फिल्म है। मीणा जाति की संस्कृति और लोक कलाओं पर पूरी तरह से आधारित है।
मीन राग एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो कि मीणावाटी गीतों पर रिसर्च बेस फिल्म है। मीणा जाति की संस्कृति और लोक कलाओं पर पूरी तरह से आधारित है।

कृति सेनन, आलिया भट्ट के साथ शेयर किया मंच
राजस्थानी भाषा में बनी शॉर्ट फिल्म मीन राग को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस फिल्म को जयपुर की युवा फिल्म मेकर सुरुचि शर्मा ने अशोक मीना के साथ मिलकर बनाया है। जयपुर शहर में रहने वाली सुरुचि ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, आलिया भट्ट और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ मंच साझा किया।

एक्ट्रेस साक्षी तंवर के साथ भी किया काम
सुरुचि ने अब तक 7 शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया है। जयपुर में थिएटर करने के साथ साथ फिल्म मेकिंग के प्रति उनकी रुचि ने उनको फिल्म मेकिंग कोर्स के लिए प्रेरित किया। मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी सुरुचि ने अहमदाबाद के नेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन से फिल्म मेकिंग का कोर्स पूरा किया और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचीं। कई टीवी शो, ट्रेवल शो डायरेक्ट करने के साथ-साथ थिएटर में एक्टिंग भी की। उन्होंने एक्ट्रेस साक्षी तंवर के साथ एक चैनल के लिए ‘त्योहार की थाली’ नाम से शो भी बनाया। एक्टिंग करते हुए उनको ख्याल आया कि इनके सपने यहां तक सीमित नहीं हैं। उनको जीवन में कुछ ऐसा करना है, जिससे लोग राजस्थान की लोक संस्कृति के बारे में जान सकें।

क्या है मीन राग?
सुरुचि शर्मा बताती हैं कि फिल्म मीन राग एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जो कि मीणावाटी गीतों पर रिसर्च बेस फिल्म है। मीणा जाति की संस्कृति और लोक कलाओं पर पूरी तरह से आधारित है। इस फिल्म को जयपुर के आसपास के इलाकों में शूट किया गया। इसमें मुख्य रूप से टोंक, सवाई माधोपुर और जयपुर शहर के कुछ हिस्से शामिल है। इस फिल्म को बनाने में उनको 1 साल का समय लगा।

सुरुचि ने बताया- फिल्म मीन राग को 2021 में फैलोशिप प्रोग्राम के तहत बनाया गया। फिल्म को बनाने के लिए मीणा जाति के लोगों से और लोक कलाकारों से बातचीत कर मीणावाटी संगीत विधाओं को करीब से जाना और समझा। अब फिल्म को नॉन फीचर कैटेगरी में साउंड रिकॉर्डिंग के लिए अवॉर्ड दिया गया है।

सुरुचि ने 2014 में पहली शॉर्ट फिल्म बनाई
सुरुचि ने बताया- उन्होंने सबसे पहले 2014 में एक गुजराती फिल्म आजे बाघ नहीं आवे का निर्माण किया। ये फिल्म बच्चों के लिए खास तौर पर बनाई गई थी। इसके बाद उन्होंने मधुरी ऊषा नाम की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया। इसके अलावा उन्होंने 2015 में संध्या नाम की एक फिक्शन बनाई जो कि उनकी मां के जीवन पर आधारित थी। 17 मिनट की इस फिल्म में उनकी मां ने एक्ट भी किया था।

सुरुचि ने बताया- 2016 में राजस्थान की संस्कृति और लोक कला पर काम करना शुरू किया। मोमासट मेला जो कि एक शेखावाटी उत्सव है, उस पर आधारित फिल्म उत्सव का निर्माण किया। 2017 में जयपुर विरासत के फाउंडर जोन सिंह की याद में आर्ट ऑफ एन आर्टीस्ट्री फिल्म का निर्माण किया। 2021 में मीन राग डायरेक्ट की, जिससे उनके सपनों को नए पंख और एक नई पहचान मिली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77