Rajasthan Election: चार हॉटसीट समेत 18 पर तस्वीर साफ, BJP के महरिया कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से भिड़ेंगे
राजस्थान की चार हॉटसीट समेत 18 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। जानिए, किस सीट पर किसके बीच मुकाबला है?

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान भाजपा की दो सूची और कांग्रेस की पहली लिस्ट सामने आने के बाद प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 18 पर मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। इनमें से चार सीटें हॉट सीट मानी जा रही हैं।
सीकर की लक्ष्मगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा के सुभाष महरिया के बीच मुकाबला होगा। राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज परिवार के सदस्य कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
सवाई माधोपुर सीट पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और कांग्रेस से विधायक दानिश अबरार के बीच जंग होगी। इसी तरह झुंझुनूं की मंडावा सीट पर सांसद नरेंद्र कुमार और कांग्रेस की वर्तमान विधायक रीटा चौधरी के बीच मुकाबला होगा।