[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले भूपेश बोलीं- BJP ने सांसदों के रूप में अंतिम तीर्थ उतारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चुनाव 2023टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले भूपेश बोलीं- BJP ने सांसदों के रूप में अंतिम तीर्थ उतारे

मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है।

Rajasthan Polls 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद पार्टी में ही प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। वहीं, सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने को लेकर अब कांग्रेस सरकार में मंत्री ममता भूपेश ने भी भाजपा पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा कि भाजपा ने अपने अंतिम तीर्थ चुनाव में उतार दिए हैं। जो सबसे बड़े सेनापति माने जाते थे, उन्हें चुनाव में उतरने के बाद विरोध भी झेलना पड़ रहा है।

बता दें कि ममता भूपेश दौसा जिले की सिकराय सीट से विधायक हैं। 20 अक्तूबर को प्रियंका गांधी  ERCP को लेकर बारां से शुरू हुई जनयात्रा का समापन करने यहां आ रही हैं। इसके अलावा वे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को सिकराय का दौरा कर प्रियंका गांधी की सभा की तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

Related Articles