[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिश्रा मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, संत सानिध्य में हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

मिश्रा मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, संत सानिध्य में हुआ आयोजन

मिश्रा मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन, संत सानिध्य में हुआ आयोजन

रतनगढ़ : श्री गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति रतनगढ़ एवं श्री वामदेव मिश्र परिवार के संयुक्त तत्वावधान में घंटाघर के पास स्थित मिश्रा मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत निवृत्ति नाथ कृष्णा जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

रमेशचंद्र इंदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता कमलकांत शर्मा, शिक्षाविद् अंबिका प्रसाद हारित, समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत एवं राजकुमार मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संरक्षक समाजसेवी सागरमल आत्रेय रहे।

पंडित सुधाकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन करवाया। मुख्य यजमान उम्मेद मिश्र सपत्नीक शामिल हुए। संत निवृत्ति नाथ कृष्णा महाराज ने मंदिर की आवश्यकता एवं समाज में इसकी भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने मंदिर पुनर्निर्माण के पुनीत कार्य के लिए समाज को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम अध्यक्ष रमेशचंद्र इंदौरिया ने समिति के प्रयासों की सराहना की। उम्मेद मिश्र ने मंदिर के इतिहास एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

समिति मंत्री सुरेंद्र हारित ने एक वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश बोगड़ ने किया।

Related Articles