27 को मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा महोत्सव:श्री नृसिंह मंदिर में हुई बैठक, 28 को चंद्र ग्रहण के कारण निर्णय
27 को मनाया जाएगा शरद पूर्णिमा महोत्सव:श्री नृसिंह मंदिर में हुई बैठक, 28 को चंद्र ग्रहण के कारण निर्णय
नीमकाथाना : शरद पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन को लेकर श्री नृसिंह मंदिर नीमकाथाना में बैठक का आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मंदिरों के महंत, पुजारियों और अन्य लोगों ने 27 अक्टूबर को शहर के मंदिरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव मानने का निर्णय लिया।
28 अक्टूबर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण होने के कारण सर्वसम्मति से शरद पूर्णिमा महोत्सव 27 अक्टूबर को मनाने का निर्णय लिया गया। इस बार 28 को शरद पूर्णिमा महोत्सव होना था, लेकिन 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण के चलते इस बार महोत्सव की तारीख में बदलाव किया गया हैं। मंदिरों के महंतों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शरद पूर्णिमा महोत्सव 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
बैठक में नृसिंह मंदिर के महंत बजरंगदास, मुरली मनोहर मंदिर से बजरंग लाल शर्मा, सत्यनारायण मंदिर से रविंद्र शर्मा, जानकीनाथ मंदिर के महंत सत्यनारायण जोशी, श्री राधा-कृष्ण नामदेव मंदिर से पं विकास शास्त्री, खेड़ा वाले बालाजी मंदिर से शुभकरण जोशी, श्री राम मंदिर से जितेंद्र जोशी, चिंताहरण बालाजी मंदिर से राज नारायण शर्मा, बंटी शर्मा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009800


