यूट्यूब चैनल खोला तो लोग बोले- घर का तमाशा बनाया:पहले जो मजाक बनाते थे, वे आज फैन; बोलीं- पहले अपने जीवन से निराश हो चुकी थी
यूट्यूब चैनल खोला तो लोग बोले- घर का तमाशा बनाया:पहले जो मजाक बनाते थे, वे आज फैन; बोलीं- पहले अपने जीवन से निराश हो चुकी थी

जयपुर : ‘पहले अपनी जिंदगी के कारण तनाव में थी। घरवालों के तानों से परेशान थी। आखिर कुछ करे की सोची। जब अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की तब लोग उनका मजाक बनाया करते थे। ये भी कहा करते थे की घर का तमाशा बना रखा है।’ ये कहना है राजस्थान की फेमस यूट्यूबर कमलेश राजपुरोहित (हनिष्का राजपुरोहित) का। जो कॉमेडी मोटिवेशनल वीडियो बनाकर लोगों को मैसेज देती हैं। जयपुर में कमलेश राजपुरोहित ने अपनी जर्नी मीडिया के साथ शेयर की। आगे पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
सवाल: यूट्यूब बनाने का ख्याल कैसे आया?
कमलेश राजपुरोहित– 2021 में अपने जीवन से काफी हताश और निराश हो चुकी थी। जीवन में कुछ कर न पाने की उदासी और ससुरालवालों के तानों ने डिप्रेशन में धकेल दिया था। पढ़ी लिखी होने के बाद भी घर तक सीमित रहे गई। शादी के बाद खुद को साबित करने के लिए कई बार कोशिश भी की। ब्यूटीशियन का कोर्स किया। दो छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी पूरी तरह से कमलेश पर थी। ऐसे मैं वो चाह कर भी अपने लिए कुछ नहीं कर सकती थी। उस वक्त किसी का यू ट्यूब चैनल देखा। उसे देखने के बाद मुझे लगा कि ये काम तो मैं भी कर सकती हूं। घर बैठकर रोते रहने से डिप्रेशन में जाने से बेहतर है कि मैं भी कुछ अपने लिए करूं। आखिरकार 2021 में खुद उन्होंने खुद के लिए कुछ करने की ठान ली। खुद को तनाव से मुक्त रखने के लिए वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सवाल: जब चैनल की शुरुआत की तो परिवार से कैसा सहयोग मिला? क्या वीडियो में आपके जीवन की झलक दिखती है?
कमलेश- अपने पति को अपनी इच्छा बताते हुए 2021 में अपना यू ट्यूब चैनल शुरू कर दिया। अपने जीवन की कहानी को किरदारों में ढालकर कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यूट्यूब चैनल बेटी के नाम से शुरू किया था। जो आज उनकी अपनी पहचान बन चुका है। अपने वीडियो में उन्होंने सास बहू के रिश्ते पर कटाक्ष तो कभी व्यंग किए। कभी हांस्य संवाद के साथ ऐक्ट करना शुरू कर दिया।
कमलेश राजपुरोहित यूट्यूब चैनल लिंक : youtube.com/channel/UCx5gHbNlaBE0XnlBjtftXig
सवाल- आपने कभी उम्मीद की थी कॉमेडी वीडियो से इतनी सफलता मिलेगी?
कमलेश ने बताया- जब उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत की तब लोग उनका मजाक बनाया करते थे। ये भी कहा करते थे की घर का तमाशा बना रखा है। कमलेश को उनके पति का साथ मिला। वो देखते देखते स्टार की तरह चमकने लगी। आज वो यू ट्यूब के साथ साथ इंस्टाग्राम पर भी छा गई हैं। कभी कम हाइट को लेकर उन्हे खरी खोटी सुनाने वाले आज फैन हैं। उनके वीडियो देखना पसंद करते हैं।

सवाल: आपके जीवन का सपना क्या था?
उन्होंने बताया- मकराना के पास के रतनपुर के छोटे से कस्बे बोराबड की रहने वाली हैं। करीब 7 किलो मीटर तक पैदल चलकर पढ़ने जाती थी। शादी से पहले बीएड की पढ़ाई पूरी कर शिक्षिका बन गई थी। बच्चों को हिंदी और सोशल साइंस पढ़ाया करती थीं। 2012 में मेरी शादी हुई थी। एमबीए करने का सपना देखा था। जो पूरा नहीं हो पाया। जिस परिवेश में पली बढ़ी थी। वहां लड़कियों की पढ़ाई से ज्यादा सिलाई कढ़ाई पर ज्यादा जोर दिया जाता था।