बॉर्डर पर अवैध रूप से नकदी, हथियार, अन्य सामान परिवहन नहीं हो, इसके लिए पचेरी में सयुक्त कार्यवाही
बॉर्डर पर अवैध रूप से नकदी, हथियार, अन्य सामान परिवहन नहीं हो, इसके लिए पचेरी में सयुक्त कार्यवाही
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास शर्मा
पचेरी : राजस्थान बॉर्डर पर परिवहन विभाग व पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर विभिन्न वाहनों की जांच की। वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे, ट्रेलर, कंटेनर आदि को रोककर जांच की गई कि इनमें अवैध तरीके से कोई सामान जैसे नकदी, हथियार, शराब या मादक पदार्थों का परिवहन तो नहीं किया जा रहा है। जिला परिवहन अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि संयुक्त जांच अभियान विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा।
कार्यवाही के दौरान परिवहन निरीक्षक रमेश यादव ने परिवहन नियमों की अवहेलना करने पर 10 वाहनों का चालान कर 70 हजार रुपए जुर्माना राशि वसूल की। संयुक्त जांच अभियान के दौरान स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वाहनों पर मतदाता जागरूकता संदेश देने वाले पोस्टर भी चिपकाए गए। रात में दुर्घटना न हो जिसके लिए गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर चिपकाएं गए।
इस अभियान में आरटीओ रमेश यादव, एएसआई कैलाश शर्मा, एएसआई फतेहसिंह, कांस्टेबल धर्मपाल सिंह, पूनम, विधाधर, सुरेंद्र, विजयपाल, परिवहन कर्मचारी सुरेंद्र, संतकुमार आदि शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033465


