[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोपालपुरा में सामुदायिक भवन का पूर्व विधायक ने किया शिलान्यास:10 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य, कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

भोपालपुरा में सामुदायिक भवन का पूर्व विधायक ने किया शिलान्यास:10 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य, कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति किया प्रेरित

भोपालपुरा में सामुदायिक भवन का पूर्व विधायक ने किया शिलान्यास:10 लाख रुपए की लागत से होगा निर्माण कार्य, कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति किया प्रेरित

भिर्र : भिर्र पंचायत के भोपालपुरा गांव में रविवार को सामुदायिक भवन के शिलान्यास का समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार, विशिष्ठ अतिथि मानसिंह सहारण, शकुंतला यादव थे, जबकि अध्यक्षता प्रधान हरिकृष्ण यादव ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए। जिसके चलते आज पूरे देश में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बन रहा है। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, परिवहन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करवाए जा रहे हैं तथा गांव-गांव ढाणियों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

हरियाणा सीमा पर बसे चुड़ीना गांव में सड़क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सरकार की ओर से डामर की सड़क बनाकर आमजन के परिवहन को सुगम बनाया है। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए गांव-गांव उप स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी व सामुदायिक अस्पतालों का संचालन करवाया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में आम जन को अधिक चिकित्सा सुविधा मिल पाएंगी और लोगों को इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। किसी भी पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए कार्यकर्ता की सबसे बड़ी भूमिका होती है‌‌। ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर की गतिविधियों को मजबूत कर पार्टी को बेहतर बनाने का प्रयास करें।

इस दौरान पूर्व विधायक ने सहड़ गांव में 38 लाख रुपए की लागत से बनाई गई सीमेंटेड सड़क का उद्घाटन, चूड़ीना गांव में अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का साफा व माला पहनकर नागरिक अभिनंदन किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर रोहिताश अग्रवाल, पूर्व सरपंच गोखन सिंह, भंवरलाल, ओम प्रकाश शर्मा, देवदत्त सिंह, महावीर जांगिड़, रामावतार जांगिड़, बनवारी लाल, चोखाराम, उदय सिंह यादव, जयपाल, शिवदत्त शर्मा, लक्ष्मण सेन, सोमदत्त सेन, विशंभर दयाल, कृष्ण कुमार शर्मा, रोहिताश, राजू, राजपाल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77