[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Rajasthan: हमास के हमले से परेशान इस्राइली की अजमेर में मौत, यहूदी धर्मस्थल गया, सीने में दर्द के बाद दम तोड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan: हमास के हमले से परेशान इस्राइली की अजमेर में मौत, यहूदी धर्मस्थल गया, सीने में दर्द के बाद दम तोड़ा

Israel: इस्राइल से भारत घूमने आए 39 साल के चेन येजेकेल की अजमेर में मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हमास के इस्राइल पर हमले के बाद से वह परेशान था। रविवार सुबह वह प्रार्थना करने के लिए अपने धर्म स्थल गया था। दोपहर में उसकी मौत हो गई।

पुष्कर : पुष्कर आए इजराइल के पर्यटक की रविवार को मौत हो गई। इजराइल पर हमास के हमले को लेकर वह तनाव में था। दोपहर में साथी पर्यटकों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। दोस्त उसे पुष्कर के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल में पर्यटक की महिला दोस्त उसे सीपीआर देते नजर आई। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इजराइल ने युद्ध के चलते अपने लोगों को वापस बुलाया है।

पुष्कर ग्रामीण सीओ (DYSP) मनीष बडगूजर ने बताया कि मरने वाला पर्यटक चेन येजेकेल (38) इजराइल में तेल अबिब का रहने वाला है। पर्यटक दोस्त मकाइल और बेन ने बताया कि चेन येजेकेल 6 अक्टूबर को दिल्ली से पुष्कर आया था।

आज सुबह 10 बजे यहूदी धर्मस्थल बेदखबाद में प्रार्थना के लिए गया। वहां से करीब 1:30 बजे चेन पचकुंड रोड स्थित माली थली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। वह गुमशुम और परेशान था। जहां उसके सीने में अचानक दर्द हुआ।

स्थानीय लोगों को सूचना देकर मौके पर एंबुलेंस बुलाई। उसे पुष्कर के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चेन को अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोपहर 2.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुष्कर चिकित्सालय के डॉक्टर आंचल पाराशर ने बताया कि बेहोशी की हालत में मरीज को लाया गया था। मरीज की हालत गंभीर बनी हुई थी।

पर्यटक चेन येजेकेल की मौत के बाद उसके दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पर्यटक चेन येजेकेल की मौत के बाद उसके दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने जुटाई जानकारियां
पुष्कर सीओ ने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। मामले के संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया है। दिल्ली स्थित इजराइली दूतावास से संपर्क किया जाएगा। पोस्टमाॅर्टम प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं चेन के मित्रों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77