नीमकाथाना जिला अस्पताल में चोरों के हौसले बुलंद:लाइन में खड़े युवक की जेब से 11 हजार लेकर हुए फरार, सास को दिखाने आया था
नीमकाथाना जिला अस्पताल में चोरों के हौसले बुलंद:लाइन में खड़े युवक की जेब से 11 हजार लेकर हुए फरार, सास को दिखाने आया था
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला अस्पताल पर हर रोज चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। जहां चोर मरीजों को भी नही छोड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में फैल हो रही हैं।
नीमकाथाना जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए एक मरीज की चोरों ने जेब काट ली। लाइन में खड़े सिरोही निवासी विकास यादव गुरुवार शाम को 11 हजार रुपए बैंक में जमा करवाने के लिए लेकर आया था। अचानक से उसकी सास बीमार हो गई, जिसे कपिल जिला अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी अचानक से जेब काट ली। जेब में रखे 11 हजार रुपए चोरों ने पार कर लिए।
पीड़ित विकास ने चोरी का मामला कोतवाली थाने में दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं और चोरों की तलाश में जुट गई है। बीते एक महीने में जिला अस्पताल में 6 चोरी की घटनाएं हुई हैं। तीन दिन पहले अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े युवक की जेब काट ली थी। जिला अस्पताल में इन दोनों चोर सक्रिय होते नजर आ रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051607


