[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व स्तरीय पहचान बना रहा है खेतड़ी कस्बे का अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
G.Kखेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

विश्व स्तरीय पहचान बना रहा है खेतड़ी कस्बे का अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय

विश्व स्तरीय पहचान बना रहा है खेतड़ी कस्बे का अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे से स्वामी विवेकानन्द का अटूट व अद्भुत संबंध रहा है। युवावस्था में स्वामीजी ने खेतड़ी में प्रवेश किया और ख्यातीनाम तत्कालीन खेतड़ी रियासत के नरेश राजा अजीतसिंह बहादुर से भेंट हुई। इसके साथ शुरू हुआ विश्व कल्याण एवं भारत की महान अध्यात्म विरासत को विश्व स्तर पर प्रकाशित करने का सूत्रपात।

विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन की एक शाखा कालान्तर में खेतड़ी में बनी जिसका भवन खेतड़ी के अंतिम शासक राजा सरदार सिंह ने मिशन हेतु भेंट किया। स्वामीजी के सम्पूर्ण जीवन वृत एवं राजा अजीत सिंह के संबंधों को दर्शाता एक संग्रहालय अजीत विवेक संग्रहालय के नाम से इसी भवन के एक भाग में स्थापित किया गया है। यह संग्रहालय विवेकानंद के जीवन पर बनने वाला देश का पांचवा एवं राजस्थान का पहला संग्रहालय बना है।

खेतड़ी का अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय ।

इस संग्रहालय को स्थापित करने में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार व दानदाताओं का भी वित्तीय सहयोग रहा है। इसके साथ ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग का योगदान रहा है। संग्रहालय का शिलान्यास 4 अक्टूबर 2013 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इसका उद्घाटन 31मार्च 2019 को जनरल सेक्रेटरी रामकृष्ण मिशन बेलुड मठ स्वामी सुविरानन्द ने किया। उद्घाटन समारोह में सम्पूर्ण भारतवर्ष से राम कृष्ण मिशन के संतों ने भाग लिया था। संग्रहालय आठ वषों में बनकर तैयार हुआ है।

ओपन थिएटर तहसील का एकमात्र है थियेटर

रामकृष्ण मिशन आश्रम स्थित अजीत विवेक राष्ट्रीय संग्रहालय परिसर में ओपन थिएटर बनाया गया है। इस ओपन थिएटर में लगभग 1000 से अधिक दर्शक बैठकर वहां होने वाले कार्यक्रमों का आनंद उठा सकते हैं।। यहां की हरियाली, फव्वारें, सुन्दर कलात्मक भवन आकर्षण का केन्द्र है। यह एक ऐसा संग्रहालय है जिसे डिसएबल फ्रेंडली के साथ इको फ्रेंडली बनाया गया है। संग्रहालय इसलिए भी खास है क्योंकि इसी भवन में स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवनकाल में तीन बार आकर प्रवास किया था तथा सैकड़ों घटनाओं का यह साक्षी भी है।

लाइट एंड साउंड शो है आकर्षण का केंद्र

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा संग्रहालय के ओपन थिएटर में लाइट एंड साउंड शो का प्रतिदिन सायं काल 7.30 बजे से 8.30 बजे तक निशुल्क प्रदर्शन किया जाता है। लाइट एंड साउंड शो में स्वामी विवेकानंद एवं खेतड़ी से जुड़ी दर्जनों घटनाओं का विवरण दिखाया जाता है। शो को देशी- विदेशी पर्यटक खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles