भारतीय मजदूर संघ व हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच द्वारा सामूहिक धरना प्रदर्शन रोजाना दोपहर को किया जाएगा
नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ तथा नगर निगम कर्मचारी मन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सामूहिक धरना प्रदर्शन रोजाना दोपहर को किया जाएगा

पंचकूला : 3 अक्टूबर 2023 को नगर निगम कमिश्नर कार्यालय सेक्टर 14 पंचकूला पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित भारतीय मजदूर संघ तथा नगर निगम कर्मचारी मन से संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के सामूहिक धरना और रोज प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिले सिंह प्रधान और रामफल पारखी राज्य प्रधान ने की, और संचालन राजेंद्र लोट तथा सोमपाल ने किया। चारों नेताओं ने बताया कि धरने- परदर्शन कि जरूर क्यों पड़ी।
क्योंकि मुख्य सफाई निरीक्षक की श्री अविनाश कुमार सिंगला सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं हाजिर होते हुए लोगों की वेतन काटकर वेतन दे रहे हैं एक्सपायरी डेट का तेल बांट रहे हैं। बेवजह कर्मचारियों को पीछे हटाया गया है। समान काम समान वेतन नहीं दिया जा रहा। सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में नहीं भेजा जा रहा। अविनाश कुमार का व्यवहार ठीक नहीं है यह तानाशाही व्रत रहा है। कर्मचारियों को झूठे आश्वासन देकर घूम रहा करता आ रहा। पूर्व कमिश्नर श्री वीरेंद्र लाठर जी द्वारा मानी गई मांगों को भी लागू नहीं कर रहा है।
इस मुख्य सफाई निरीक्षक ने पहले 135 सफाई कर्मचारियों को हटाया था उसके बाद कई बार काफी आदमियों को हटा चुका है। समान काम समान लाभ वेतन लागू नहीं होने दे रहा है । इसलिए जब तक यह मांगे नहीं मानी जाती तब तक दोनों ही दोनों की तालमेल कमेटी लगातार कमिश्नर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे यदि जरूरत पड़ी तो हड़ताल भी की जा सकती है। शेष प्रोग्राम आने वाले कल धरने के दौरान बताया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में दोनों यूनियनों के बहुत से कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आगे भी लेते रहेंगे।