[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘Money Heist’ स्टाइल में युवक ने उड़ाये नोट, लूटने के लिए सड़क पर जुटी भीड़, गिरफ्तार किया तो ये बोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘Money Heist’ स्टाइल में युवक ने उड़ाये नोट, लूटने के लिए सड़क पर जुटी भीड़, गिरफ्तार किया तो ये बोला

जयपुर पुलिस ने नोट उड़ाने वाले युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम कार नंबर के जरिए आरोपी के घर तक पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक ने फन के लिए नोट उड़ाए थे।

जयपुर : जयपुर में एक युवक का बीच बाजार में नोट उड़ाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम जवाहर सर्किल थाना इलाके में आने वाले जीटी बाजार के सामने की है। इस दौरान मौके पर जाम लग गया। युवक कार की छत पर चढ़कर पैसा उड़ाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पैसा लूटना भी शुरू कर दिया। जब पुलिस युवक तक पहुंची तो उसने बताया- यह फन के लिए किया था।

इस दौरान युवक ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जो 20 मिनट तक 20-20 के नोट उड़ाता रहा। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इस दौरान जीटी मार्केट के पास खुली हुई चौकी में तैनात किसी पुलिसकर्मी ने युवक की जानकारी लेने की भी कोशिश नहीं की। फिर युवक अपनी कार लेकर मौके से रवाना हो गया।

डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- वीडियो के मामले में जवाहर सर्किल एसएचओ को जांच के लिए कहा गया है। कार के नंबर के आधार पर पुलिस युवक के घर तक पहुंच गई है। युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में युवक ने बताया- उसने यह हरकत केवल फन के लिए की थी। युवक के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही हैं। कानून के अनुसार जो कार्रवाई बनती है। उस पर एक्शन लिया जाएगा।

घटना के दौरान सड़क पर जाम लग गया। इसके बावजूद चोकी में तैनात पुलिस वालों ने युवक के बारे में जानकारी नहीं ली।

घटना के दौरान मुख्य सड़क पर निकलने वाले लोगों को परेशानी भी हुई। लोग पैसा लूटने के लिए भागड़े-दौड़ते दिखे।। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस हरकत में आई। युवक की कार से उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं।

ये हो सकती है सजा

राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान राजद्रोह की श्रेणी का अपराध है। CRPC की धारा 124-A के तहत 3 साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा ऐसे आरोपियों पर कोर्ट जुर्माना भी लगा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet